‘ऐसे’ लोगों के लिए sprouts हो सकते हैं खतरनाक, अनजाने में अंकुरित चीज़ें खाने से पहले यहां सावधानी जान लें

For Some People Sprouts Can Be Risky Know The Precautions Before Eating Sprouted Food

Sprouts Side Effects: सेहत के लिए स्प्राउट्स यानी कि अंकुरित अनाज का सेवन करना कितना फायदेमंद हैं ये किसी को बताने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्प्राउट्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

इनमें चने और मूंग के स्प्राउट्स सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं, क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए लोग चने या मूंग के स्प्राउट्स को ब्रेकफास्ट या स्नैक्स में शामिल करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर स्प्राउट्स

स्प्राउट्स पोषक तत्वों का पावर हाउस हैं जो कई तरह की बीमारियों को दूर करता हैं। जिनका कोलेस्ट्रोल या शुगर बढ़ा हुआ रहता हो। जिन्हें वजन कम करना है या जिन्हें ग्लोइंग और हेल्दी स्किन और बाल चाहिए वो लोग करते हैं।

स्प्राउट्स के सेवन से होने वाले फायदे

  • पाचन में सुधार

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं को कम करता है।

  • वजन प्रबंधन

कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन-फाइबर होने के कारण, यह पेट को देर तक भरा रखते हैं और वजन कम करने में मदद करते हैं।

  • इम्यूनिटी बढ़ाना

विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण, यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही ‘सुपरफूड’ कुछ खास शारीरिक स्थितियों में शरीर के लिए (धीमा जहर) का काम कर सकता है?

किन लोगों के लिए नुकसान का सौदा है स्प्राउट्स?

  • कमजोर पाचन तंत्र वाले

स्प्राउट्स में उच्च फाइबर और प्रोटीन होता है, जिसे पचाना कमजोर पेट के लिए मुश्किल हो सकता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) हो सकती है।

  • कमजोर इम्युनिटी वाले

कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग, जैसे कि बीमार या बुजुर्ग व्यक्ति, संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

  • गर्भवती महिलाएं और बच्चे

गर्भवती महिलाओं और बच्चों को कच्चे स्प्राउट्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि बैक्टीरिया से संक्रमण का जोखिम सबसे ज्यादा होता है।

  • थायराइड की समस्या

कुछ स्प्राउट्स, जैसे ब्रोकली और काबुली चना, में गोइट्रोजन होते हैं, जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

  • किडनी की समस्या

स्प्राउट्स में ऑक्सलेट होता है, जो किडनी स्टोन की समस्या वाले लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है।

सुरक्षित रूप से कैसे खाएं?

कच्चे स्प्राउट्स के बजाय, उन्हें अच्छी तरह पकाकर (steam या sauté) खाना बेहतर और सुरक्षित होता है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं।

ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply