UP PCS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने एक साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों की नई पोस्टिंग की है।

ट्रांसफर लिस्ट में कई जिलों के SDM, विशेष कार्याधिकारी, सहायक नगर आयुक्त, सहायक आवास आयुक्त और अन्य पदों पर तैनात अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग की ओर से ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

यहां देखें लिस्ट

सबसे ज्यादा 152 SDM बदले

रविवार देर रात 182 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर में सबसे ज्यादा 152 SDM बदले गए हैं। वहीं 30 अधिकारियों को विशेष कार्याधिकारी , सहायक नगर आयुक्त, सहायक आवास आयुक्त, सहायक निदेशक, रजिस्ट्रार और अन्य प्रशासनिक पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा जिलों में कामकाज की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।