एथर एनर्जी ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X का नया Overtones Series लॉन्च कर दिया है. इस नए मॉडल की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1,53,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 2.9 kWh बैटरी पैक वाले वेरिएंट की है और इसमें AtherStack Pro शामिल नहीं है. कंपनी ने इस नए स्कूटर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया है.

Ather 450X Overtones Series की सबसे बड़ी खासियत इसके नए ड्यूलटोन रंग हैं. कंपनी ने इस बार तीन नए कलर ऑप्शन पेश किए हैं, जिनमें Space Grey, Lunar Grey और Still White शामिल हैं. ये नए रंग पुराने मॉडल की तुलना में स्कूटर को ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं.
कलर ऑप्शन और कीमत
इन नए रंगों के लिए ग्राहकों को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले सिर्फ 1,000 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे. जहां स्टैंडर्ड कलर Cosmic Black और True Red की कीमत 1,52,499 रुपये है, वहीं नए Overtones कलर की कीमत 1,53,999 रुपये है. इसके अलावा Stealth Blue और Hyper Sand जैसे दूसरे प्रीमियम कलर भी उपलब्ध हैं.
डिजाइन में हुआ ये बदलाव
नई Overtones Series में सिर्फ रंग ही नहीं बदले गए हैं, बल्कि स्कूटर का डिजाइन भी पहले से ज्यादा अट्रैक्टिव बनाया गया है. इसमें बड़े 450X ग्राफिक्स, नए स्टिकर और अलगअलग कलर की फिनिश दी गई है. उदाहरण के लिए Space Grey के साथ लाल रंग की हाइलाइट, Lunar Grey के साथ पीले रंग की फिनिश और Still White के साथ हरे रंग की हाइलाइट दी गई है. इससे स्कूटर पहले से ज्यादा युवा और स्पोर्टी नजर आता है.
कंपनी ने इस नए मॉडल में AtherStack 7 भी दिया है. इस नए सॉफ्टवेयर अपडेट में कई नए स्मार्ट फीचर्स जोड़े गए हैं. इनमें Crash Alert, ParkSafe, LockSafe, Infinite Cruise और Voice Command जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इन फीचर्स की मदद से स्कूटर चलाना पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान हो जाएगा.
फास्ट चार्जर
इसके अलावा Ather ने नया 900W फास्ट चार्जर भी पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से स्कूटर की चार्जिंग पहले की तुलना में करीब 30% तेजी से होगी. हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि यह चार्जर सभी वेरिएंट में मिलेगा या इसे अलग से खरीदना होगा.
ध्यान देने वाली बात यह है कि AtherStack Pro अभी भी स्टैंडर्ड फीचर नहीं है. इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 23,500 रुपये खर्च करने होंगे.टैग में गूगल मैप्स, मैजिक ट्विस्ट, टो अलर्ट, थेफ्ट अलर्ट, फॉलसेफ, पार्क असिस्ट, ऑटो होल्ड, अलगअलग राइडिंग मोड्स, ऑटो इंडिकेटर कटऑफ, फाइंड माई स्कूटर और डॉक्यूमेंट स्टोरेज शामिल हैं. जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं.
रेंज और बैटरी
मैकेनिकल तौर पर नया Ather 450X Overtones Series पुराने मॉडल जैसा ही है. इसमें 2.9 kWh और 3.5 kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है. कंपनी के अनुसार 2.9 kWh बैटरी वाला मॉडल 126 किलोमीटर और 3.5 kWh बैटरी वाला मॉडल 161 किलोमीटर तक की रेंज देता है.
इसके अलावा स्कूटर में पहले की तरह एल्यूमिनियम फ्रेम, 7इंच TFT टचस्क्रीन, 12इंच के पहिए, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, 22 लीटर का बूट स्पेस और अन्य सभी प्रमुख फीचर्स दिए गए हैं. कुल मिलाकर, नया Ather 450X Overtones Series उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टाइल, नए रंग और तेज चार्जिंग जैसी सुविधाएं चाहते हैं.



