कावासाकी इंडिया ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक 2027 Kawasaki Ninja 300 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की एक्सशोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये रखी गई है. अच्छी बात यह है कि Ninja 300 आज भी 350cc से कम क्षमता वाले सेगमेंट में इकलौती ट्विनसिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक बनी हुई है.

पहले इस सेगमेंट में Yamaha R3 और Benelli 302R जैसी बाइक भी मौजूद थीं, लेकिन फिलहाल ये भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में Hero, KTM, TVS और Aprilia जैसी कंपनियों की ज्यादातर बाइक सिंगलसिलेंडर इंजन के साथ आती हैं, जबकि Ninja 300 अपने दमदार ट्विनसिलेंडर इंजन की वजह से अलग पहचान रखती है.
क्या बदला है 2027 Kawasaki Ninja 300 में?
अगर आप सोच रहे हैं कि नई Ninja 300 में बड़े बदलाव किए गए हैं, तो ऐसा नहीं है. कंपनी ने इस बार सिर्फ कुछ छोटे अपडेट किए हैं ताकि बाइक नई और फ्रेश महसूस हो. सबसे बड़ा बदलाव बाइक के नए टायर पैटर्न में देखने को मिलता है. इसके अलावा बाइक का डिजाइन, इंजन और फीचर्स लगभग पहले जैसे ही हैं.
सिर्फ एक ही रंग में मिलेगी बाइक
2027 Kawasaki Ninja 300 सिर्फ Lime Green कलर में उपलब्ध होगी. यही कलर इस बाइक की पहचान भी बन चुका है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। इसमें ग्रीन कलर के साथ व्हाइट और ब्लू स्ट्राइप्स दिए गए हैं, जो फेयरिंग से लेकर पीछे की सीट तक जाते हैं. फेयरिंग पर Ninja और नीचे 300 की ब्रांडिंग भी देखने को मिलती है. हालांकि इस बार कंपनी ने पिछले मॉडल में मिलने वाला Candy Lime Green / Ebony कलर बंद कर दिया है. कई ग्राहक चाहते थे कि कंपनी नए कलर्स का ऑप्शन भी पेश करे, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं किया गया है.
इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव
नई Ninja 300 में पहले वाला ही 296cc का पैरेललट्विन, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यह इंजन 39 PS की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच मिलता है, जिससे गियर बदलना आसान हो जाता है और तेज रफ्तार में डाउनशिफ्ट करते समय बाइक ज्यादा स्थिर रहती है.
फीचर्स आज भी दमदार
भले ही यह बाइक कई साल पुरानी हो, लेकिन इसमें आज भी कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. इनमें ड्यूल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, डिजिटल स्पीडोमीटर, एनालॉग टैकोमीटर, ड्यूलचैनल ABS, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, एयरोडायनामिक फेयरिंग, डायमंड फ्रेम, हालांकि इसमें अब भी हैलोजन टर्न इंडिकेटर और पुराना इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जबकि इस कीमत में कई नई बाइक्स TFT डिस्प्ले और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दे रही हैं.
क्या खरीदना चाहिए 2027 Ninja 300?
अगर आप स्मूद इंजन, बेहतरीन रिफाइनमेंट और ट्विनसिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक का अनुभव चाहते हैं, तो Ninja 300 आज भी अपने सेगमेंट की सबसे खास बाइक्स में शामिल है. हालांकि अगर आप आधुनिक फीचर्स, नया डिजाइन और ज्यादा टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो बाजार में दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। लेकिन ट्विनसिलेंडर इंजन का मजा इस कीमत पर फिलहाल Ninja 300 ही देती है.



