CJP Protest Live News Updates: दिल्ली के जंतरमंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है. प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और आज होने वाली सरकारी बैठक को आंदोलन के लिए अहम माना जा रहा है. CJP प्रतिनिधियों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज तीसरे दौर की बातचीत प्रस्तावित है. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह दोपहर 3:30 बजे CJP प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक के नतीजों पर आंदोलन की आगे की रणनीति काफी हद तक निर्भर मानी जा रही है.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि अगर सरकार के साथ बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है तो CJP संसद मार्च पार्ट2 का ऐलान कर सकती है. ऐसे में आंदोलन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजर जंतरमंतर पर टिकी हुई है. वहीं किसी भी संभावित स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
उधर, आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पेपर लीक मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. केंद्रीय कैबिनेट ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक से जुड़े मामलों में कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले संशोधन विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी है. प्रस्तावित संशोधन के तहत संगठित पेपर लीक के मामलों में 10 साल तक की जेल और ₹10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। वहीं 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए प्रदर्शनकारियों से जुड़ी घटनाएं भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. आंदोलन, सरकार के फैसलों, बैठकों और जंतरमंतर से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए.
जंतरमंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में 130 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। 15 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विरोधप्रदर्शन में लगभग 65 छात्र घायल हुए. जंतरमंतर और उसके आसपास औसतन 10 हजार लोग मौजूद हैं और वहां 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.
लखनऊ में पेपर लीक और भर्ती में देरी पर आज विरोध प्रदर्शन होगा.69000 शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी आज बसपा प्रमुख मायावती के आवास का घेराव करेंगे.सुबह 10.30 बजे माल एवेन्यू स्थित मायावती के आवास पर अभ्यर्थी पहुंचेंगे. वहीं इको गार्डन में नीट पेपर लीक को लेकर आजाद समाज पार्टी का भी आज प्रदर्शन जारी रहेगा. पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद भी आज प्रदर्शन में शामिल होगें. जंतर मंतर के प्रदर्शन की मांगों को लेकर यहां प्रदर्शन होगा.



