मारुति सुजुकी अपनी अपडेटेड Brezza Facelift को भारतीय बाजार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हालांकि इसकी कीमतों का आधिकारिक ऐलान अभी होना बाकी है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस कॉम्पैक्ट SUV ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नई Brezza को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में वयस्क और बच्चों दोनों की सेफ्टी के लिए 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके साथ ही यह कंपनी की सबसे सुरक्षित SUVs में शामिल हो गई है.

डिजाइन में छोटे लेकिन असरदार बदलाव
नई का ओवरऑल डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए हैं. SUV के फ्रंट हिस्से में नया लुक देखने को मिलेगा, जिसमें बदला हुआ बंपर, अपडेटेड लाइटिंग एलिमेंट्स और नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स शामिल हैं. इन बदलावों से Brezza पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम दिखाई देती है, जबकि इसकी पहचान भी बरकरार रखी गई है.
सेफ्टी बनी सबसे बड़ी ताकत
इस फेसलिफ्ट मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षा है. टेस्ट में इसे Adult Occupant Protection और Child Occupant Protection दोनों कैटेगरी में 5स्टार रेटिंग मिली है. ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। यह उपलब्धि दिखाती है कि मारुति अब अपने वाहनों में मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और बेहतर सुरक्षा तकनीकों पर पहले से ज्यादा ध्यान दे रही है.
फीचर्स में हुआ बड़ा अपग्रेड
नई Brezza Facelift में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं. इसमें वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, 360डिग्री कैमरा और कई नए कम्फर्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इससे SUV का केबिन अधिक आधुनिक और सुविधाजनक बन जाएगा.
इंजन ऑप्शन भी होंगे दमदार
मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो नई Brezza में पहली बार 1.0लीटर Boosterjet टर्बोपेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है. इसके साथ मौजूदा 1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी जारी रहेगा. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। वहीं, CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक मिलने की उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस पर असर कम पड़ेगा. बेहतर सेफ्टी, नए फीचर्स और नए इंजन विकल्पों के साथ Brezza Facelift सब4 मीटर SUV सेगमेंट में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है.



