IND vs ENG: भारतीय टीम के लिए आने वाला समय काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है जहां एक तरफ भारतीय पुरुष टीम अपने आने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला टीम भी T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 जुलाई 2026 को खेला जाने वाला है।

भारतीय महिला टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है और अगर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो अपने बाकि बचे 2 मैचों में हर हाल में जीत हासिल करना होगा, भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीम से है।

इस टूर्नामेंट के समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को जुलाई में ही इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मुकाबला खेलना है, जो कि टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है। दरअसल यह मुकाबला इसलिए खास है क्योंकि यह ऐतिहासिक वेन्यू लॉर्ड्स में पहली बार महिला टेस्ट खेला जाने वाला है, इसके लिए BCCI ने पहले ही भारतीय टीम का ऐलान कर दिया था, अब हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं कि इंग्लैंड बोर्ड ने किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है।

IND vs ENG: MI के इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

लॉर्ड्स में होने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसकी कमान IPL की टीम के दिग्गज और बेहतरीन खिलाड़ी नैट सीवरब्रंट के हाथों में सौंपी गई है, जो कि WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हैं, लेकिन इसमें भी एक रोमांचक बात ये है कि नैट सीवर अपने चोट के कारण इस टूर्नामेंट के कुछ मुकाबलों में टीम से बाहर रह सकती हैं, ऐसे में उनके स्थान पर टीम की सारी जिम्मेदारी ऑलराउंडर खिलाड़ी के हाथों में सौंपी गई है।

IND vs ENG: इन 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

हाल ही में भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें 5 नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की ओर से खेलने का मौका दिया जाने वाला है, इन खिलाड़ियों में एलिस कैप्सी, टिली, कॉर्टीनकोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड जैसे खिलाड़यों के नाम शामिल है।

यह 5 खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए पूरी तरह से अच्छा प्रदर्शन दिखाने का प्रयास करेंगे। इन खिलाड़ियों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा खास होने वाला है। खबर यह है कि इन 5 खिलाड़ियों को टीम में शामिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर का भी रास्ता दिखा सकती है, तो आइए उनके बारे में भी आपको बताते हैं।

IND vs ENG: इन खिलाड़ियों का कटेगा इंग्लैंड टीम से पत्ता

भारतीय टीम के खिलाफ खेली जाने वाली एकमात्र टेस्ट टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसमें सोफिया डंकली, बेस हीथ, डैनी वायटहॉज, चार्ली डीन, रियाना मैकडोनाल्डगे के साथ केट क्रॉस जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, जो कि इस सीजन टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसके बाद इन खिलाड़ियों की टीम में वापसी नहीं हुई।

IND vs ENG: भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम

भारतीय टीम के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट सीरीज के इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमें नैट सीवरब्रंट , टैनी ब्यूमोंट, लॉरेंस बेल, माया बाउचियर, एलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीनकोलमैन, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, हीदर नाइट, एमा लैंब, ग्रेस पॉट्स, एली थ्रेलकेल्ड, मैडी विलियर्स, इंज़ी वोंग जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।