Donation Case : मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपितों की न्यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी गई है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी आरोपितों को विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाकर 18 सितंबर तक कर दी है।

जेल में बंद आरोपितों में अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और सुभाषचंद्र श्रीवास्तव शामिल हैं।

72 दिन बाद भी दाखिल नहीं हुआ आरोप पत्र

मामले की जांच को करीब 72 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक आरोप पत्र अदालत में दाखिल नहीं किया गया है। यह लगातार सातवीं बार है जब आरोपितों की न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई है।

इस बीच आरोपितों की ओर से अदालत में एक अर्जी भी दाखिल की गई थी। इसमें पुलिस पर गलत धाराओं में रिमांड लेने और बरामदगी को लेकर सवाल उठाए गए थे। हालांकि, अदालत ने इस अर्जी को खारिज कर दिया।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ के बाद बरामदगी का दावा

पुलिस का कहना है कि आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और उनकी निशानदेही पर कई संदिग्ध स्थानों पर ले जाया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वहां से कई बहुमूल्य वस्तुओं की बरामदगी का दावा किया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोप पत्र दाखिल होने का इंतजार किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें: