मेटा स्वामित्व WhatsApp अपने यूजर्स के लिए तमाम नए फीचर्स और सुविधा लेकर आता है। इस बार WhatsApp ग्रुप चैट के लिए कमाल का फीचर्स लेकर आया है। दरअसल, वॉट्सएप के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट में हर रोज कई सारे मैसेज आते हैं। यदि आपके ऑफिस के काम का ग्रुप वॉट्सएप बना हुआ है, तो कुछ ही घंटों में कई मैसेज आ जाते हैं। कई बार ढेर सारे मैसेज पढ़ने के चक्कर में कुछ जरुरी मैसेज छूट जाते हैं। 
यूजर्स को होने वाली इस असुविधा को दूर करने के लिए वॉट्सएप ने यूजर्स के लिए चैट समसराइज का फीचर पेश किया है। असल में यह Meta AI से जुड़ा हुआ एक फीचर है, जो कि वॉट्सएप के ग्रुप और इंडिविजुअल चैट के मैसेज समराइज करता है।
WhatsApp मैसेज Aiसमरी फीचर कैसे इस्तेमाल करें?
 स्टेप 1 सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में WhatsApp ओपन करना है।
 स्टेप 2 अब आप इंडिविजुअल या ग्रुप चैट ओपन करना है, जिसमें अनरीड मैसेज हैं।
 स्टेप 3 फिर चैट ओपन होने पर अनरीड मैसेज का बटन दिखाई देगा। अब आप इस पर टैप करें।
 स्टेप 4 अब आपके स्क्रीन पर नई स्क्रीन दिखाई देगी, जिसमें टर्म्स को आपके एक्सेप्ट करना होगा और कंटीन्यू बटन दबाना है।
 स्टेप 5 कुछ समय बाद वॉट्सऐप पर आपको चैट की समरी दिखेगी, जिसे आप पढ़ सकते हैं।
वॉट्सएप के समराइज फीचर को यूज करने के फायदे
इस फीचर की मदद से मैसेज को समराइज करने के लिए Meta AI इस्तेमाल करने के कई फायदे हैं। चैट समराइज की मदद से आप लंबे मैसेज थ्रेड्स को आसानी से पढ़ सकते हैं। इससे आपको लंबा समय बच सकता है।