Featured Image

UP Ravan Viral Poster: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुछ ऐसा देखने को मिला जो सच में हैरान कर देने वाला था. दरअसल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई मशहूर चौराहों पर ‘एंटी-इंडिया दशानन रावण’ वाले पोस्टर लगाए गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘एंटी-इंडिया दशानन रावण’ पोस्टर ने राजधानी में बवाल मचा दिया है. इस पोस्टर में हैरान कर देने वाली बात ये है कि पोस्टर में अतीक अहमद को रावण के तौर पर दिखाया गया है, बात सिर्फ यही खत्म नहीं होती विवाद तो इस बात पर है कि पोस्टर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी दिखाया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोस्टर में भारत में तख्तापलट का सपना देखने वालों को रावण के तौर पर दिखाया गया है. सनातन रक्षा संगठन ने लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में “एंटी-इंडिया दशानन रावण” के पोस्टर लगाए हैं.

अतीक अहमद से लेकर राहुल गाँधी तक की तस्वीर

बता दें कि इस अनोखे पोस्टरों में अतीक अहमद, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, एलन मस्क, इल्हान उमर, मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, प्रशांत भूषण और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें एलन मस्क की तस्वीर क्यों है. तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में, एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट्स पोस्ट किए थे. पाकिस्तान समर्थक US कांग्रेसवुमन इल्हान उमर अक्सर भारत के खिलाफ बयान देती रहती हैं. वो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर भी जा चुकी हैं. बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले मोहम्मद यूनुस ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के बारे में आपत्तिजनक बयान दिए थे.

#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Posters featuring the slogan “Sanatan Bharat Ke Virodhi Ravan” have been put up at several locations across the city. The posters display images of Akhilesh Yadav, Atiq Ahmed, Azam Khan, Mukhtar Ansari, Rahul Gandhi, Elon Musk, George Soros, and others. The posters have been put up by the ‘Sanatan Raksha Sangathan’.

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 18, 2026

Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: यात्रा में बरतें सावधानी, दफ्तर में बढ़ेंगे दुश्मन; जानें मेष से मीन तक- कैसा रहेगा आज का राशिफल

विपक्षी नेताओं पर हमला

जानकारी के मुताबिक संगठन का आरोप है कि डीप स्टेट के नेता जॉर्ज सोरोस सालों से भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशांत भूषण ने खुलेआम तख्तापलट की बात कही है. संगठन ने पोस्टर में आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव ने भी भारत में तख्तापलट का सपना देखने वालों के साथ मंच शेयर किया है. ध्यान रहे कि इस समय देश की राजधानी दिल्ली में काफी अशांति है, जिसने देश को बांट दिया है. कांग्रेस और दूसरी पार्टियां जहां चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं, वहीं सत्ताधारी पार्टी और उसके सहयोगी, साथ ही दूसरे हिंदू संगठनों का दावा है कि यह सब विदेशी फंडिंग से हो रहा है.