उत्तराखंड में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. सिंगर मीका सिंह के साथ बॉलीवुड के कई सितारे उनके सपोर्ट में आए हैं. साथ ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने इस मुद्दे को लेकर पीएम मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है. इस बीच सीएम धामी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पर मंत्री ने भी बयान दे दिया है. अब इसको खत्म कर देना चाहिए.

मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को देहारादून में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के खिलाफ अभियान को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसपर बात की. दलेर मेहंदी के मुद्दे पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उस वक्त जनता का दबाव रहा होगा… मंत्री जी ने खुद बोल दिया है कि मुझे उनकी हेल्थ की जानकारी नहीं थी. मुझे लगता है कि अब इसको यहीं विराम देना चाहिए.’

खबर अपडेट हो रही है…