Volkswagen इंडिया ने लंबे इंतजार के बाद अपनी नई Virtus Facelift के एक्सटीरियर से पर्दा उठा दिया है. जून 2022 में लॉन्च होने के बाद यह सेडान का पहला बड़ा डिजाइन अपडेट है. कंपनी ने खास तौर पर ब्लू कलर में GT वेरिएंट की झलक दिखाई है. नए मॉडल में फ्रंट बंपर, ग्रिल, अलॉय व्हील्स और पीछे के डिजाइन में बदलाव किए गए हैं. इन अपडेट्स के साथ कार पहले से ज्यादा स्पोर्टी और दमदार नजर आती है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके केबिन और सभी फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है.

Volkswagen Virtus Facelift: डिजाइन में क्या बदला?
नई के फ्रंट लुक में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिलता है. इसमें नया बंपर दिया गया है, जिसके निचले हिस्से में चौड़ी ग्रिल लगाई गई है. ग्रिल के अंदर डायमंड शेप के डिजाइन दिए गए हैं, जो कार को थोड़ा अलग और स्पोर्टी लुक देते हैं. बंपर के दोनों किनारों पर ब्लैक ट्रिम है, जबकि नीचे की तरफ पतली चमकदार स्ट्रिप दी गई है.
ऊपर की ग्रिल में हॉरिजॉन्टल डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो दोनों हेडलाइट्स को आपस में जोड़ते हैं. हेडलाइट्स में अलगअलग LED डेटाइम रनिंग लाइट्स मिलती हैं. हालांकि, आगे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैली कनेक्टेड LED लाइट स्ट्रिप नहीं दी गई है.
साइड से देखने पर कार का पुराना डिजाइन और इसका शेप पहले जैसा ही रखा गया है. इसमें पुलटाइप डोर हैंडल भी मिलते हैं. GT वेरिएंट को ब्लू एक्सटीरियर के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक ORVM हाउसिंग दी गई है. फ्रंट फेंडर पर लाल रंग का GT बैज भी नजर आता है. इसके अलावा लाल फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स कार के स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाते हैं. कंपनी ने अभी इस ब्लू कलर का आधिकारिक नाम और बाकी कलर ऑप्शन की जानकारी नहीं दी है.
पीछे की तरफ भी मिलेंगे नए बदलाव
कार के रियर डिजाइन में ब्लैक बूटलिप स्पॉइलर और नया लोअर बंपर दिया गया है. बंपर में ट्रायंगुलर डिजाइन देखने को मिलता है. इसमें दोनों तरफ अलगअलग टेललैंप यूनिट्स हैं और पीछे भी कनेक्टेड लाइट बार नहीं दी गई है. नंबर प्लेट के नीचे बड़े अक्षरों में ‘‘ लिखा है, जबकि बूट के दाईं तरफ लाल रंग का GT बैज मिलता है.
कार के ORVM के नीचे कैमरे जैसा एक मॉड्यूल भी दिखाई दिया है. आगे और पीछे लगे कैमरों के साथ इसे देखकर उम्मीद है कि नई Virtus में 360डिग्री सराउंडव्यू कैमरा सिस्टम मिल सकता है.
इंजन और गियरबॉक्स में क्या होगा नया?
Volkswagen ने फिलहाल कार के केबिन की तस्वीरें जारी नहीं की हैं. ऐसे में बड़े डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नए फीचर्स मिलने की चर्चाओं की अभी पुष्टि नहीं हुई है.
इंजन के मामले में मौजूदा 1.0लीटर और 1.5लीटर TSI पेट्रोल इंजन जारी रह सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.0लीटर इंजन के साथ मिलने वाले 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह नया 8स्पीड टॉर्ककन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. Volkswagen Virtus Facelift को दिसंबर 2026 में पेश किए जाने की उम्मीद है.



