Ram Mandir Donation Row: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 8 आरोपियों को अदालत ने 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया गया।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी​
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को 3 दिन की न्यायिक हिरासत, फैजाबाद कोर्ट में हुई पेशी​

इस मामले में विशेष जांच दल की जांच के बाद चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े अहम साक्ष्य सामने आने का दावा किया गया था। जांच के आधार पर पुलिस ने रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और मनीष यादव को गिरफ्तार किया था।

खबर अपडेट की जा रही है…