Is Eating 3 Boiled Eggs Every Day Healthy: दिन की शुरुआत तीन उबले हुए अंडों और एक कप कॉफी से करना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद और आसान हो सकता है, जो हाई प्रोटीन डाइट लेने में विश्वास करते हैं।

Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव​
Boiled Eggs And Coffee: रोज सुबह 3 उबले अंडे और कॉफी पीने से शरीर में क्या होता है? दिखेंगे ये बदलाव​

यह एक हेल्दी विकल्प लगता है, लेकिन यदि इसे रोजाना एक महीने तक लिया जाए, तो इसके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेंगे।

डॉक्टर मानते हैं कि इस नाश्ते के कुछ शॉर्टटर्म फायदे हैं। जहां अंडे हाईक्वालिटी प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन D, विटामिन B और कोलीन से भरपूर होते हैं, जबकि कॉफी से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं।

भूख को करता है कंट्रोल

अंडे और कॉफी का यह कॉम्बिनेशन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने, भूख को कंट्रोल करने और थोड़ा वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। शुरुआती कुछ दिनों में, कई लोग महसूस करते हैं कि उन्हें कम भूख लगती है और वे दिन भर खाने की मात्रा को बेहतर ढंग से कंट्रोल कर पाते हैं। इसमें मौजूद हाई प्रोटीन मसल्स को बनाए रखने में भी मदद करता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो फिटनेस और डाइटिंग पर अधिक ध्यान देते हैं।

ब्रेकफास्ट

पांचन संबंधी समस्या बढ़ती है

डॉक्टर बताते हैं कि अंडों में नहीं होते, जिससे वे पोषण के लिहाज से अधूरे होते हैं। समय के साथ, इससे एनर्जी कम हो सकती है, साथ ही कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है। फाइबर की कमी से गट हेल्थ पर असर पड़ सकता है, जबकि दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की कमी से इम्यूनिटी और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

ब्रेकफास्ट

बिगाड़ देता है संतुलन

अंडे और कॉफी को एक महीने तक फॉलो करने से फाइबर की कमी के कारण का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके साथ ही जहां बहुत ज्यादा अंडे खाने से ब्लोटिंग, पेट फूलना, पेट दर्द और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, वहीं कॉफी की एसिडिटी गट लेयर में जलन पैदा कर सकती है, जिससे बेचैनी या पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

इसलिए, संतुलन बनाए रखना जरूरी है। गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट कहते हैं, किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही इस तरह के ब्रेकफास्ट ऑप्शन को अपनाएं। इसलिए, अंडे और कॉफी का बहुत ज्यादा सेवन न करें, क्योंकि ये पेट के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।