Bihar News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर अपने घर बिहार लौटने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों के लिए यात्रा एक विकट चुनौती बन गई है. देश के प्रमुख महानगरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई से बिहार आने वाले लोगों को कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिल रहे हैं. रेलवे आरक्षण प्रणाली में अधिकांश ट्रेनों की सीटें ‘REGRET’ दर्शा रही हैं या फिर वेटिंग लिस्ट सैकड़ों के पार पहुंच चुकी है. वहीं दूसरी ओर, मजबूरी में हवाई यात्रा का रुख करने वाले यात्रियों पर एयरलाइंस द्वारा 3 गुना तक बढ़ाए गए किराए की मार पड़ रही है.

ट्रेनों की वर्तमान स्थिति: NO ROOM और लंबी वेटिंग लिस्ट

1. दिल्ली से पटना मार्ग

ट्रेन स्लीपर AC3
PPTA फेस्टिवल स्पेशल WL 127 REGRET
महानंदा एक्सप्रेस REGRET WL 137
नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस REGRET WL 179
सीमांचल एक्सप्रेस WL 156 WL 51
श्रमजीवी एक्सप्रेस REGRET WL 154
विक्रमशिला एक्सप्रेस REGRET REGRET
PNBE फेस्टिवल स्पेशल RAC 75 WL 18
DBRT राजधानी NA WL 294
RJPB तेजस राजधानी NA WL 251
BGP गरीब रथ NA REGRET
सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस REGRET REGRET
अमृत भारत एक्सप्रेस WL 180
ANVT PNBE एक्सप्रेस WL 109 REGRET

2. मुंबई से पटना मार्ग

मुंबई से पटना आने वाली ट्रेनों में भारी मारामारी जारी है.

ट्रेन स्लीपर AC3
LTT GHY एक्सप्रेस WL 167 WL 115
LTT दानापुर SPL WL 129 WL 87
CSMT PNBE SF EXP REGRET REGRET
SHC अमृत भारत WL 177 NA
LTT राजगीर एक्सप्रेस WL 124 REGRET
पाटलिपुत्र एक्सप्रेस WL 152 WL 136

3. बेंगलुरु से पटना मार्ग

दक्षिण भारत से बिहार आने वाले कामगारों और छात्रों के लिए ट्रेन सीटें मिलना मुश्किल हो गया है.

ट्रेन स्लीपर AC3
संघमित्रा एक्सप्रेस WL 167 WL 147
बागमती एक्सप्रेस REGRET REGRET
SMVB दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस WL 78 WL 57

4. चेन्नई से पटना मार्ग

चेन्नई से आने वाली ट्रेनों में भी स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है.

ट्रेन स्लीपर AC3
SMVB दानापुर SF EXP REGRET REGRET
संघमित्रा एक्सप्रेस WL 167 WL 147
बागमती एक्सप्रेस REGRET REGRET

आसमान छूता हवाई किराया: आम यात्रियों का बजट बिगड़ा

ट्रेन टिकट न मिलने के कारण हवाई विकल्प चुनने वाले यात्रियों को भारीभरकम रकम चुकानी पड़ रही है. 13 नवंबर के लिए विभिन्न रूटों के किराए निम्न प्रकार हैं.

दिल्ली से पटना

फ्लाइट किराया
इंडिगो ₹12,948
एयर इंडिया ₹16,106
इंडिगो ₹16,180
इंडिगो ₹17,335
एयर इंडिया एक्सप्रेस ₹17,675
इंडिगो ₹18,490
इंडिगो ₹19,645
स्पाइसजेट ₹24,933
एयर इंडिया ₹26,681

कोलकाता से पटना

फ्लाइट किराया
इंडिगो ₹9,255
इंडिगो ₹11,565
इंडिगो ₹13,980

बेंगलुरु से पटना

फ्लाइट किराया
इंडिगो ₹19,543
इंडिगो ₹21,013
इंडिगो ₹22,588
एयर इंडिया एक्सप्रेस ₹23,673
स्पाइसजेट ₹24,829
इंडिगो ₹26,053
एयर इंडिया एक्सप्रेस ₹28,441

चेन्नई से पटना

फ्लाइट किराया
इंडिगो ₹13,630
इंडिगो ₹14,429
इंडिगो ₹15,285
इंडिगो ₹15,521
इंडिगो ₹24,362
एयर इंडिया एक्सप्रेस ₹26,728
एयर इंडिया ₹29,920

किराया आसमान छूने के 3 प्रमुख कारण

त्यौहारों के समय मांग में अचानक उछाल आने के कारण एयरलाइंस की स्वचालित प्रणाली बची हुई सीटों की कीमतें लगातार बढ़ा देती है. एविएशन टर्बाइन फ्यूल महंगे होने से एयरलाइंस की परिचालन लागत बढ़ी है, जिसका सीधा भार यात्रियों की जेब पर डाला जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किराए की ऊपरी सीमा हटा दिए जाने के बाद एयरलाइंस मनमाना किराया वसूलने के लिए स्वतंत्र हो गई हैं.