प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई दी. सीएम धामी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प की यात्रा है.

ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा की यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है.
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजाअर्चना कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के साथ समस्त प्रदेशवासियों की सुखसमृद्धि और खुशहाली की कामना की।
प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह सेवा यात्रा विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यात्रा रही है। उनके नेतृत्व में विकास के साथसाथ हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत को भी नई शक्ति मिली है। देवभूमि उत्तराखण्ड के तीर्थस्थलों का विकास और धार्मिक विरासत का संरक्षण इसी संकल्प को आगे बढ़ा रहा है।
बाबा विश्वनाथ और माँ गंगा से आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु प्रदान करने तथा उन्हें निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति देने की प्रार्थना की।
#25YearsOfSeva
— Pushkar Singh Dhami October 7, 2026
गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन 25 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तथा देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को अपनी प्राथमिकताओं में रखा है. अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प सभी के लिए प्रेरणादायी है.
उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा की उनकी यात्रा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं.



