Ajab GazabIndia

चौथी बार प्रेग्नेंट हुई महिला: पति और प्रेमी दोनों मुकरे फिर महिला ने बताई सच्चाई

चौथी बार प्रेग्नेंट हुई महिला: पति और प्रेमी दोनों मुकरे फिर महिला ने बताई सच्चाई

UP news : Shahjahanpur की ये महिला 3 बच्चों के बाद चौथी बार प्रेग्नेंट हुई तो पति और महिला का प्रेमी दोनों इस बच्चे का बाप होने से मुकर गए | फिर महिला ने बताई क्या है सच्चाई


New Delhi : यूपी के शाहजहांपुर जिले में तीन बच्चों की मां चौथी बार गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो उसने महिला और बच्चे को अपनाने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही पति ने अपना बच्चा नहीं होने की भी बात कह दी। प्रेमी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी मुकर गया। दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत हुई। पंचायत में भी मामला हल नहीं हो सका। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस को पूरी बात बताई।

प्रेमी के साथ महिला का चल रहा था चक्कर

बंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। महिला के तीन बच्चे हैं। इसी दौरान महिला का किसी दूसरी व्यक्ति से प्रेम-प्रसंग हो गई। महिला प्रेमी से अक्सर चोरी-छिपे मिलने लगी। प्रेमी और महिला के बीच इस दौरान कई बार संबंध भी बने। इसी बीच महिला चौथी बार प्रेग्नेंट हो गई। महिला के गर्भवती होने की जानकारी जब प्रेमी को हुई तो वह महिला से पीछा छुड़ाने लगा, लेकिन महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी।

पति बोला-तेरे पेट में पल रहा बच्चा मेरा नहीं

महिला के चौथी बार प्रेग्नेंट होने की जानकारी जब पति को हुई उसकी पत्नी की करतूतों का पर्दाफाश हो गया। पति को पता चल गया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ चक्कर चल रहा है। पति ने साफ तौर पर पत्नी से कह दिया कि ये बच्चा मेरा नहीं है। इसके बाद महिला ने प्रेमी को हाथ पकड़ लिया और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। पूरे गांव में मामले की जानकारी हुई तो पंचायत बुलाई गई। पंचायत में भी मामला नहीं निपटा। प्रेमी ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया। इस पर महिला ने थाने में जाकर प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी।

पेट में पल रहा बच्चा प्रेमी का उसी के साथ रहूंगी

महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मेरे पेट में जो बच्चा पल रहा वह प्रेमी का ही है। साहब हम उसी के साथ जाएंगे। अगर वह नहीं ले जाएगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कीजिए। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। महिला के पति को बुलाया गया है महिला का पति बाहर मजदूरी करता है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply