Chhattisgarh Crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक प्रोफेसर के अपहरण का मामला सामने आया है. ये मामला पुसौर थाना क्षेत्र के जकेला गांव का है. यहां चार नकाबपोश बदमाशों ने इवनिंग वॉक पर निकले डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता को चाकू की नोक पर डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता को सोमवार की शाम को सोमवार शाम चाकू की नोक पर किडनैप कर लिया.

प्रोफेसर को खेत के रास्ते बाइक से करीब 20 किमी दूर भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के पंडरीपानी ले जाया गया. वहां प्रोफेसर के आंखों में पट्टी बांध दी गई और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया. बदमाशों ने उनसे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी. इस पर प्रोफेसर ने कहा कि उनके पास रकम नहीं है, तो बदमाशों ने उनसे उनके मोबाइल का लॉक खुलवाकर किसी महिला के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए. खाना मांगने पर बदमाशों ने प्रोफेसर को चटनी भात दिया. वारदात के दौरान बदमाशों ने प्रोफेसर से परिजनों को फोन करवाया.
पत्नी और बेटे को हुआ प्रोफेसर की बात पर शक
इस दौरान बदमाशों ने फ्रोफेसर से कहा कि वो अपने परिवार से ये कहें कि वो पुसौर गए हैं. फिर बदमाशों ने उनसे दोस्तों के साथ सरायपाली जाने की बात कहलवाई. चाकू की नोक पर डर के कारण प्रोफेसर वही बोलते रहे, जिससे वे सुरक्षित दिखें, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे को उनके इतनी दूर जाने पर शक हो गया. क्योंकि प्रोफेसर से हाफ पैंट और टीशर्ट में घर से निकले थे.
इसके बाद बेटे ने पिता के मोबाइल में पहले से लॉगइन अपने जीमेल अकाउंट की मदद से लोकेशन ट्रेस किया. बेटे को पिता की लोकेशन किरतमाल इलाके में मिली, जबकि पिता ने कहा था कि वो सरायपाली गए हैं. बेटे का शक गहराया तो वो अपने चाचा, पड़ोसियों और पिता के छात्र दयाराम साव के साथ मंगलवार को लोकेशन पर पहुंचा और बंधक पिता को छुड़ाकर पुलिस को जानकारी दी.
मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
परिजनों को आते देख बदमाश मौके भाग गए. पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस ने प्रोफेसर को कमरे से सकुशल बरामद किया. इस मामले में जकेला निवासी एख आरोपी सुनील सारथी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर लेने का दावा किया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.



