बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार को जेन ज़ी को संबोधित किया. उन्होंने कहा, “युवाओं को जेन ज़ी, जेन अल्फ़ा, बीटा या गामा में क्यों बांटा जा रहा है? ये सब युवाओं को बांटने की साज़िश है. युवा सिर्फ युवा है उनको कैटेगरी में नहीं बांटा जाना चाहिए. पीढ़ी परिवर्तन को परिवार, समाज और पॉलिटिकल पार्टी को ये समझना है कि ये नई पीढ़ी अपनी बात रखना जानती है और हम सबको उनको सुनना चाहिए.

उन्होंने कहा, पीएम मोदी से पहले जीतने पीएम हुए वो पहले पीएम बनें फिर सांसद हुए, मोदी जी पहले ऐसे पीएम हुए जो पहले सांसद बनें फिर पीएम बनें. “हमने सबकुछ सही कर लिया ये हमने कभी दावा नही किया लेकिन हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं ”

#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: BJP National President Nitin Nabin says, “… Indias youth is working for the countrys development. My clear message to those who do politics of division is that the youth will not be divided. The youth will become the strength of the country and carry forward Indias heritage.”

— ANI October 8, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, आजादी के अस्सी साल बाद भी हम विकसित भारत नहीं बना पाएं क्योंकि इस देश को आदत बनी थी पंच वर्षीय योजना की, जो सरकार पंच वर्षीय योजना बनाएगी वो पांच साल से ज्यादा सोच ही नहीं पाएगी, मोदी जी ने इसको पूरी तरह से बदलकर नीति आयोग का गठन किया जो 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया. अमेरिका ने 1880 में सोचा था मेक अमेरिका ग्रेट ड्रीम्स,चीन ने अपने को पूरी तरह से बदला वैसे हम कभी सोच ही नही पाए.”

राहुल गांधी पर साधा निशाना

नितिन नबीन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही, उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पुनर्विकास की भी तारीफ की. उन्होंने उत्तर प्रदेश BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजाअर्चना की और अनुष्ठान किए. चुनाव आयोग पर सवाल उठाने और विरोध प्रदर्शन करने को लेकर नवीन ने कांग्रेस नेता पर “अराजक मानसिकता” रखने का आरोप लगाया.