
Firozabad Crime News: फिरोजाबाद l उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब मंगलवार रात डीएवी इंटर कॉलेज के पास बाजार के बीच अचानक गोलियां चलने लगी. एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक युवक के साथ बातचीत करते देखा तो दोनों पर गोलियां बरसा दीं. उसने पत्नी को 4 और युवक को 2 गोली मारीं.
पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला चुंगी इलाके का है. मंगलवार रात 10 बजे घटना हुई है. आरोपी पति की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है. जबकि घायल महिला की पहचान ऋषभ की पत्नी गुंजन एंक्लेव निवासी शिप्रा तैलंग और युवक द्वारिका पुरी निवासी सनी ठाकुर के रूप में हुई है.
जानकारी के कोटला चुंगी चौराहे के पास रहने वाला ऋषभ तैलंग (40) इंटर कॉलेज चलाता है. उसकी शादी 10 साल पहले मथुरा की रहने वाली शिप्रा (35 साल) से हुई थी. दोनों के 2 बेटे भी हैं. बंटी और शिप्रा के बीच पिछले 2 साल से झगड़ा चल रहा है. जिस वजह से शिप्रा अपने मायके में ही रह रही है.
शिप्रा का श्रीराम कॉलोनी (मथुरा नगर) निवासी सनी उर्फ शिवा ठाकुर साथ काफी समय से प्रेम संबंध था. सनी कोटला चुंगी चौराहे पर इंटरनेट कैफे और ई-सेवा की दुकान चलाता है. मंगलवार रात करीब 9 बजे शिप्रा, सनी की दुकान पर पहुंची थे. जहाँ दोनों शराब पी रहे थे.



