अनाथ पिल्लों को गाय ने लिया गोद, पिलाया अपना दूध, नज़ारा देख लोग हुए हैरान

गाय ने पिलाया कुत्ते के बच्चों को दूध

भारत देश में गाय को काफी पवित्र माना जाता है। हम उन्हें मां कहकर पुकारते हैं। देखा जाए तो गाय सही मायने में मां बोलने की हकदार भी होती है। वह एक शांत स्वभाव का जानवर है। सभी से प्रेम से पेश आता है। गाय की ममता का एक ताजा उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यहां एक गाय कुत्ते के पिल्लों को अपना दूध पिलाती दिख रही है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गाय बड़े प्यार से भूख से तड़प रहे कुत्ते के बच्चों को अपने थन से दूध पीने देती है। पिल्ले भी गाय का स्वादिष्ट दूध पीकर तृप्त हो जाते हैं। गाय माता ने इन भूखे बच्चों के लिए जो किया वह सच में कबीलेतारीफ है। हम इंसान भी इस गाय से कुछ सीख सकते हैं। हमे भी बच्चों में कभी कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। यदि कोई भूख हो तो उसकी मदद करनी चाहिए।

लोग बोले- मां तो मां होती है

गाय का यह मानमोह वीडियो IFS सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “यह सिर्फ भारत में ही हो सकता है। गाय अनाथ पिल्लों को अपनी ममता दिखा रही है।” IFS के इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा “एक मां ही बच्चों का दर्द समझ सकती है।” फिर दूसरे ने लिखा “मां तो आखिर मां ही होती है। उसके लिए सभी बच्चे समान है।”

यहां देखें अनाथ पिल्लों की भूख मिटाती गाय माता

जब बकरी ने पिलाया गाय के बछड़े को दूध

सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि बाकी जानवर के अंदर भी मां की ममता का दीपक जलता है। अब इस वायरल वीडियो को देख लीजिए। यहां एक बकरी गाय के बछड़े को अपने थन से दूध पीला रही है। यह अद्भुत नजारा देख यकीन हो जाता है कि जानवरों के अंदर भी प्रेम का भाव होता है। इसलिए आप इनकी दिल से सेवा कीजिए। इन्हें कोई दुख मत दीजिए।