एक ही महिला का 1320 बार रेप! भारत का बाबा ब्रिटेन में शिष्याओं से करता था सेक्स
लंदन: baba have sex with disciples, धर्म की आड़ में अपनी ही महिला भक्तों को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक भारतीय मूल के बाबा पर ब्रिटेन के हाई कोर्ट में मामला दर्ज किया गया है। कथित धर्मगुरु राजिंदर कालिया पर उसकी ही पूर्व शिष्याओं ने रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

राजिंदर कालिया खुद को धरती पर भगवान का अवतार कहता था, लेकिन अब उसके ऐसे कारनामे सामने आए हैं कि उसे हैवान तक कहा जा रहा है। राजिंदर कालिया की उम्र 68 साल है। बाबा पर इंग्लैंड के कोवेंट्री के एक मंदिर में आने वाली महिलाओं और बच्चियों को हवस का शिकार बनाने का आरोप है। कालिया अपने अपने प्रवचन के दौरान कथित रूप से चमत्कार दिखाकर महिला भक्तों को अपना शिकार बनाता था।

सभी पीड़ित भी भारतीय मूल की
राजिंदर कालिया पर आरोप लगाने वाली सभी महिलाएं भी भारतीय मूल की हैं। उन्होंने दो साल पहले एक कानूनी लड़ाई जीती थी, जब एक जज ने मामले को सुनवाई के लिए आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी। जज डिप्टी मास्टर रिचर्ड ग्रिमशॉ ने जून 2022 में एक फैसले में कहा था कि इस मामले में कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना है। इनमें से कई तथ्यात्मक मुद्दे आपस में जुड़े हुए हैं कि किस तरह कालिया ने उन पर दबाव बनाकर अपना नियंत्रण स्थापित किया।

राजेंदर कालिया पंजाब में पैदा हुआ है और खुद को बाबा बालक नाथ की कृपा बताता है। 1977 में राजिंदर कालिया ब्रिटेन पहुंचा और 1983 में उसने अपने घर से ही प्रवचन शुरू किया। धीरे-धीरे उसके भक्तों की संख्या बढ़ने लगी। उसने कोवेंट्री में कुछ जमीन खरीदी और साल 1986 में बाबा बालकनाथ के मंदिर की स्थापना की। अपना मंदिर बना लेने के बाद उसने अपने भक्तों को ये विश्वास दिलाना शुरू किया कि वह धरती पर भगवान का रूप है। इसके लिए उसने कथित चमत्कारों का सहारा लेना शुरू किया, जिसे देखकर उसके भक्त यकीन भी करने लगे।

1320 बार बनाया हवस का शिकार
ब्रिटिश न्यूज पोर्टल द सन की रिपोर्ट के अनुसार, राजिंदर कालिया पर केस करने वाली महिलाओं के वकील ने कहा, ‘यह एक असामान्य मामला है। दावेदारों का आरोप हैं कि वे दशकों से कालिया के करिश्माई और शक्तिशाली व्यक्तित्व के पूरी तरह अधीन थे। उन्होंने कथित चमत्कारों के माध्यम से खुद को भगवान के रूप में दिखाया। जब वो हवस का शिकार बनाता था तो पीड़ित खुद उसका विरोध करने में असमर्थ पाती थीं।’ एक महिला ने रोते हुए अदालत को बताया कि आश्रम में काम करने के 22 साल के दौरान उसके साथ कम से कम 1320 बार बलात्कार किया गया।

एक और पीड़िता के अनुसार बाबा कालिया ने 13 साल की उम्र से उसका शोषण शुरू कर दिया था और 21 साल की उम्र में एक होटल में ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। ये होटल बाबा कालिया ने खुद ही बुक किया था। महिला ने अदालत को बताया कि पुलिस के पास के जाने के बाद उसे तेजाब से मारने की धमकी दी गई। बाद में उसे बाल शोषण के लिए गलत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य महिला ने दावा किया कि 13 साल की उम्र में उसके साथ रेप किया गया। जबकि चौथी महिला ने आरोप लगाया कि चार साल की उम्र से बाबा उसे गलत तरीके से किस करता था।