दूल्हे से पहले ही विवाह मंडप में पहुंच गई Girl Friend, दुल्हन को बताया ऐसा सच कि टूट गई शादी

छत्तसीसगढ़ में भी कुछ ऐसा ही होने वाला था। यहां भी एक लड़का अपनी प्रेमिका को धोखा दे रहा था। वो प्रेमिका के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुका था। इसके बाद उसको बिना बताए किसी लड़की से शादी करने वाला था। लड़की को खबर होते ही वो सीधा उसकी दुल्हन के पास पहुंच गई। उसको ऐसा सच बताया कि दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

छत्तीसगढ़ के कोरबा का है मामला

इन दिनों विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं। एक खबर प्यार में धोखेबाजी की भी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक लड़के को अपनी प्रेमिका को धोखा देना इतना भारी पड़ गया कि वो ये सबक जीवन भर याद रखेगा। वो अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दे रहा था।

10 मई को तिल्दा नेवरा इलाके के जलसो गांव में रहने वाले चिंरजीवी वर्मा की शादी होने वाली थी। वो 26 साल का है और उसके घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। लड़की वालों ने भी तय तिथि पर पूरी तैयारी कर ली थी। बारात जानें की तैयारी हो रही थी। विवाह का मंडप भी लड़की वालों ने सजा रखा था।

गर्लफ्रेंड को हो गई खबर

चिंरजीवी ने घरवालों से एक बात छिपाई हुई थी। उसका अफेयर रामपुर चौकी इलाके में रहने वाली एक लड़की से चल रहा था। दोनों करीब दो साल से एक दूसरे को जानते थे। इस दौरान लड़के ने प्रेमिका को शादी का वादा भी कर दिया था। इसके साथ ही उसे साथ निभाने के बड़े-बड़े सपने भी दिखाए थे।

हालांकि 10 मई को जब उसकी बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान किसी ने इस बात की खबर उसकी प्रेमिका को दे दी। खबर की पुष्टि होते ही लड़की आग बबूला हो गई। उसने पता किया कि प्रेमी की बारात किस घर में जा रही है। जैसे ही उसे पता लगा वो फौरन ही दुल्हन के घर में पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन से उसकी मुलाकात हो गई।

बताया ऐसा सच, दुल्हन ने तोड़ दी शादी

प्रेमिका और दुल्हन की मुलाकात हुई। इस दौरान उसने दुल्हन को लड़के का सच बता दिया। प्रेमिका ने कहा कि चिंरजीवी और वो दो साल से साथ हैं। वो एक प्राइवेट कंपनी के स्टोर में नौकरी करता है। लड़की ने दुल्हन को बताया कि उसने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।

इतना सुनते ही दुल्हन के होश उड़ गए। वो दूल्हे की सच्चाई जानकर हैरान हो गई। इसके बाद उसने बड़ा फैसला लेते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया। वहीं प्रेमिका पहले ही पुलिस को सूचना दे चुकी थी। उसने चिंरजीवी पर धोखा देकर रेप करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।