
बिहार के सरैया बाजार में एक बेहद ही अनोखी घटना सामने आई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां एक बकरी ने कथित तौर पर पाड़े (भैंस के बच्चे) को जन्म दिया. वहीं, पास में मौजूद दूसरी बकरी ने सामान्य रूप से एक बच्चे को जन्म दिया.
बकरी ने दिया भैंस के बच्चे को जन्म
बकरी के पाड़े को जन्म देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचने लगे. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस अनोखी घटना को अपनी आंखों से देखना चाहता था.
फिलहाल, यह घटना स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बनी हुई है. हालांकि, बकरी के पाड़े को जन्म देने की बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसकी सच्चाई पशु चिकित्सक की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
भारी संख्या में पहुंच रहे लोग
सरैया बाजार के नोनिया टोली में हुई इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग इसे देखने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं.
ऐसी अन्य खबरें भी आ चुकी हैं
सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी खबरें देखने और सुनने को मिल जाती हैं. एक बार एक खबर आई थी, जिसमें एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए. इनमें से एक बच्चे की शारीरिक बनावट इंसानी बच्चे जैसी बताई जा रही थी. इतना ही नहीं, उसके सिर, आंख, मुंह और दो हाथ थे, जबकि कान और पैर बकरी जैसे नजर आ रहे थे.
हालांकि, बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी. मामला सामने आने के बाद पशु चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई थी. इसी तरह कई और मामले भी सामने आते रहते हैं.



