Featured Image

Free LPG Gas News : एक वर्ष में 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी मिलती है। लाभार्थी पहले गैस एजेंसी से बाजार कीमत पर सिलेंडर खरीदती हैं व बाद में 500 रुपए की राशि छोड़कर बाकी अतिरिक्त सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

ये चाहिए कागजात –

आवेदक महिला हरियाणा की मूल निवासी हो। परिवार के पास अंत्योदय अन्न योजना कार्ड या BPL राशन कार्ड व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का कनेक्शन हो। इसके लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, LPG उपभोक्ता संख्या व बैंक पासबुक आदि होना जरूरी है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन –

प्रदेश की महिलाएं इस योजना के लिए हर घर–हर गृहिणी पोर्टल अथवा नजदीकी सरल हरियाणा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाएं सीएससी सेंटर के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

यहां कर सकते हैं शिकायत –

यदि सिलेंडर आदि को लेकर शिकायत करना चाहती हैं तो वह ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से हो सकती हैं। योजना की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर जाएं, जहां Grievance दर्ज करने का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा Haryana Grievance eDisha Portal पर जाकर शिकायत दर्ज हो सकती है।

कार्यालय में जाकर (ऑफलाइन) शिकायत भी हो सकती है। टोल फ्री नंबर-1800-180-2087, 1967, 14445, 1800-180-2405 पर कार्यदिवस में शिकायत हो सकती है।

ब्रेकिंग न्यूज़ की ताज़ा खबरें और अपडेट — देश-दुनिया की बड़ी खबरों के साथ अपनी कैटेगरी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पढ़ें।

न्यूज़ फ़ास्ट पर पढ़ें ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, खेल, मनोरंजन, शिक्षा, हेल्थ, ऑटोमोबाइल, क्राइम, धर्म और लाइफस्टाइल की खबरें। साथ ही खेती-बाड़ी, मंडी भाव, मौसम, सरकारी योजनाओं और रोज़गार से जुड़े उपयोगी अपडेट पाएं।