Ajab GazabIndia

उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढत, इन सीटों पर निकली आगे-जानें सभी सीटों का हाल

उपचुनाव में कांग्रेस ने बनाई बढत, इन सीटों पर निकली आगे-जानें सभी सीटों का हाल

नई दिल्ली। देश के 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में ये मतदान हुआ था।

 

मतगणना शुरू हो गई है। पंजाब में जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम मान ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। वहीं, हिमाचल में सीएम सुक्खू की पत्नी मैदान में उतरीं, यहां सीएम की साख का सवाल है।

हिमाचल में तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे
हिमाचल में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद अब तीनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। छह राउंड की गिनती के बाद देहरा उपचुनाव में सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 1815 वोटों से भाजपा के होशियार सिंह से आगे चल रही हैं।

Bengal Bypolls Result Live News बंगाल की 3 सीटों पर TMC आगे
बंगाल की 4 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। TMC अभी तीन सीटों पर आगे चल रही है। रायगंज, बागड़ा और मानिकतला के शुरुआती रुझानों में ममता की पार्टी को बढ़त है।

Bihar Bypolls Result 2024 Live News बिहार की RUPAULI सीट पर बीमा भारती को तगड़ा झटका
बिहार की रूपौली विधानसभा सीट पर राजद उम्मीदवार बीमा भारती को तगड़ा झटका लगा है। बीमा जेडीयू के कलाधर मंडल से 4229 वोट पीछे चल रही हैं।

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे
उत्तराखंड में भाजपा को तगड़ा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। मंगलौर और बदरीनाथ के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ रही है।

By-Election Result 2024 Live जालंधर पश्चिम सीट पर AAP आगे
जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम में आम आदमी पार्टी को बढ़त है। दूसरे राउंड की मतगणना में मोहिंदर भगत (आप) को 9497 तो सुरिंदर कौर (कांग्रेस) को 3161 वोट मिले हैं। वहीं, शीतल अंगुराल (बीजेपी) को 1854 वोट मिले हैं।

Himachal By-Election Result Live हिमाचल की देहरा सीट पर पिछड़ी CM सुक्खू की पत्नी
हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट पर CM सुक्खू की पत्नी पिछड़ गई हैं। देहरा विधानसभा सीट से दूसरे राउंड में भाजपा के होशियार सिंह कांग्रेस की कमलेश ठाकुर से आगे हैं। कमलेश ठाकुर को 2530 और होशियार सिंह को 2629 वोट मिले।

Assembly Bypolls 2024 Live Updates: हिमाचल के 3 विधायकों ने दिया था इस्तीफा
राज्य चुनाव विभाग के आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल की तीनों उपचुनावों में कुल मतदान प्रतिशत 71 प्रतिशत रहा था। तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह (देहरा), आशीष शर्मा (हमीरपुर) और केएल ठाकुर (नालागढ़) के 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के बाद ये सीटें खाली हो गई थीं। इन विधायकों ने 22 मार्च को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए थे।

Himachal Pradesh bypolls: तीन विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू
हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए शनिवार को मतगणना जारी है।
देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। भाजपा और कांग्रेस सहित 13 उम्मीदवार मैदान में थे। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद हमीरपुर (67.72 प्रतिशत) और देहरा (65.42 प्रतिशत) का स्थान रहा।

Rupauli By Election 2024 LIVE: रुपौली सीट पर मतगणना शुरू
बिहार की रुपौली सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। कुछ ही देर में रूझान आने शुरू हो जाएंगे। पूर्णिया कॉलेज जहां मतगणना हो रही है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply