Ajab GazabIndia

जानिए क्यों अनंत अंबानी – राधिक मर्चेंट की शादी में नहीं गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? बड़ी वजह आई सामने

जानिए क्यों अनंत अंबानी – राधिक मर्चेंट की शादी में नहीं गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? बड़ी वजह आई सामने

Virat Kohli: भारतीय उद्योगपति अनंत अंबानी ने शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की शादी करवाई। इस ग्रैंड वेडिंग में देश – विदेश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। शादी ने पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में भी कई मशहूर लोगों को बुलाया गया था। मगर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का किसी भी कार्यक्रम में शरीक नहीं हुई, जिसके पीछे की बड़ी वजह सामने आई है।

Anant Ambani And Radhika Marchent
Anant Ambani And Radhika Marchent

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा को शादी समेत सभी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए निमंत्रण भेजा गया था। शादी के दिन गेस्ट लिस्ट में भी उनका नाम शामिल थे। मगर वे किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। यह कपल इस समय लंदन में है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) भी भारत आते ही कुछ ही घंटो में इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का जल्द ही पूरी तरह से लंदन शिफ्ट होने वाले हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय को लंदन में ही जन्म दिया था। वे इसके काफी समय के बाद भारत आए और फिर कुछ दिनों में लंदन लौट गए। साथ ही विराट और अनुष्का अपने दोनों बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी गंभीर हैं। शायद यही वजह है कि वे अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग में शामिल नहीं हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का अपनी दूसरी संतान के जन्म के बाद से ही भारत छोड़ने की योजना पर विचार कर रहे हैं।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma

विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा के कुछ करीबियों के हवाले से बताया गया है कि कपल ऐसे शहर में रहना चाहता हैं, जहां कोई उन्हें पहचान न सके और वे आज़ादी से घूम सकें। साथ ही वे वामिका और अकाय के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्राप्त करें, इसलिए वे स्थायी रूप से लंदन में शिफ्ट होने की योजना बना सकते हैं। वे लंदन में एक आलिशान घर लेने पर विचार कर रहे हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply