Hero MotoCorp ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 Xtreme 160R 4V लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इस बाइक को नए लुक और कुछ खास फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹1.27 लाख रखी गई है. खास बात यह है कि इसके टॉप वेरिएंट में क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर भी मिलता है, जो आमतौर पर ज्यादा कीमत वाली बाइक्स में देखने को मिलता है.

नई Xtreme 160R 4V को तीन वेरिएंट Standard, Pro और Carbon में खरीदा जा सकेगा. इनमें Carbon सबसे महंगा वेरिएंट है, जिसकी एक्सशोरूम कीमत ₹1.41 लाख है. कंपनी के शोरूम पर इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है. Pro और Carbon वेरिएंट की डिलीवरी 1 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि Standard वेरिएंट के लिए ग्राहकों को जनवरी 2027 तक इंतजार करना पड़ेगा.
नए लुक और कलर में आई Hero Xtreme 160R 4V
2026 मॉडल में बाइक के डिजाइन को पहले से ज्यादा स्पोर्टी बनाने की कोशिश की गई है. इसके फ्यूल टैंक और पीछे की सीट के आसपास के हिस्से में बदलाव देखने को मिलते हैं. कंपनी ने इसके कलर ऑप्शन भी बढ़ाए हैं, ताकि ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से वेरिएंट चुन सकें.
स्टैंडर्ड वेरिएंट फायरस्टॉर्म रेड और पर्ल ब्लैक कलर में आती है. प्रो के लिए प्रो रेड और प्रो ब्लैक रंग दिए गए हैं. वहीं, टॉप कार्बन कई तरह के कार्बन रेड, कार्बन ब्लैक, कार्बन ग्रे और एब्रैक्स ऑरेंज कलर में आता है. कंपनी ने वेरिएंट के नाम भी बदले हैं. पहले मिलने वाला बेस मॉडल अब Standard कहलाएगा, जबकि की जगह Pro वेरिएंट आया है. इसके अलावा, रेंज में नया Carbon वेरिएंट जोड़ा गया है.
इंजन में कितना हुआ बदलाव?
नई के तीनों वेरिएंट में 164.32cc का ऑयलकूल्ड, 4वॉल्व इंजन दिया गया है. इसकी अधिकतम पावर अब 17.1 hp है, जो 8,750 rpm पर मिलती है. पहले के मुकाबले पावर में मामूली बढ़ोतरी हुई है. वहीं, बाइक का टॉर्क 14.6 Nm पर बरकरार रखा गया है, जो 6,500 rpm पर मिलता है.
Pro वेरिएंट में मिलेगा क्रूज कंट्रोल
फीचर्स के मामले में तीनों वेरिएंट के बीच अंतर रखा गया है. Standard में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, मैकेनिकल थ्रॉटल, सिंगलचैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक और LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है. Pro वेरिएंट में 37mm KYB USD फ्रंट फोर्क और एडजस्ट होने वाले प्रीलोड वाला रियर मोनोशॉक दिया गया है. इसमें डुअलचैनल ABS, राइडबायवायर सिस्टम और Rain, Road व Sports जैसे तीन राइड मोड मिलते हैं. इसके अलावा, क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है. बाइक की सीट की ऊंचाई अब 805mm हो गई है, यानी पहले से 2mm ज्यादा. इसका वजन भी 1.5kg बढ़कर 149kg हो गया है.
Carbon वेरिएंट में मिलेगी TFT स्क्रीन
Carbon वेरिएंट में Pro वाले सभी प्रमुख फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, इसमें LCD की जगह 4.2इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है. यह स्क्रीन Xpulse 210 में भी मिलती है, लेकिन Xtreme 160R 4V के स्पोर्टी अंदाज के हिसाब से इसका लेआउट अलग रखा गया है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Bajaj Pulsar NS160 और TVS Apache RTR 160 जैसी बाइक्स से होगा.



