श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि ने रविवार को एक बयान जारी कर राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर दुख जताया और मांग की दोषी को इसकी सख्त सजा मिले. उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में घटी घटना ने रामभक्तों का हृदय विदीर्ण कर दिया.

उन्होंने कहा कि कोटिकोटि भक्तों द्वारा अत्यंत श्रद्धापूर्वक रामलला की हुंडी में समर्पित की हुई धनराशि की गिनती करते समय चोरी करने का जघन्य महापाप कुछ लोगों ने किया. चढ़ावाचोरी का यह क्रम पिछले काफी समय से चल रहा था, यह भी प्रकाश में आया.

उन्होंने कहा कि यह सभी रामभक्तों के लिए अत्यंत दुखदायक, भीषण पीड़ादायक है. इससे हम अत्यंत आहत, दुखी एवं लज्जित हैं. वह 5 जुलाई को योध्याजी पहुंच रहे हैं.

फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.