Ajab GazabBollywoodIndia

हनीमून से लौटते ही सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा काम, पिता का गर्व से चौड़ा हुआ सीना, बोले – ये है बेटी मेरी

हनीमून से लौटते ही सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा काम, पिता का गर्व से चौड़ा हुआ सीना, बोले – ये है बेटी मेरी

हनीमून से लौटते ही सोनाक्षी सिन्हा ने किया ऐसा काम, पिता का गर्व से चौड़ा हुआ सीना, बोले – ये है बेटी मेरी

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज की है। शादी को लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। कहा जा रहा था कि सिन्हा परिवार इस शादी को लेकर खुश नहीं है। लेकिन सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी जिद्द पर अड़ी और जहीर से शादी करके ही मानी। बेटी की जिद्द के आगे पिता को भी झुकना पड़ा और वह उनकी शादी में शामिल भी हुए। हालांकि सोनाक्षी के भाई इस शादी से नदारद रहे।

Sonakshi Sinha ने फैशन शो में किया रैंपवॉक

अब एक्ट्रेस हाल ही में अपने पति के साथ फिलिपींस में अपने दूसरे हनीमून पर गई थीं। लेकिन अब वह भारत वापस आ गई हैं और उनका अपीयरेंस फैशन शो में देखने को मिला। जहां वह रैंप पर खूबसूरत लुक में वॉक करती हुई नजर आईं। इस वीडियो को देख फैंस भी तारीफें करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की मम्मी पूनम सिन्हा भी बेटी को निहारती हुई नजर आ रही हैं।

बला सी खूबसूरत नजर आई Sonakshi Sinha

हाल ही में एक पैपराजी ने दिल्ली में आयोजित इंडिया कोचर वीक का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) डिजाइनर डॉली जे के लिए शोजटॉपर बनते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो सोनाक्षी पिकं कलर के शिमरी ब्लश हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। इस गाउन में सोनाक्षी बला सी खूबसूरत लगी रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने इवेंट में मौजूद मेहमानों का मन मोह लिया जब वह द कार्डिगन्स के गाने लवफूल पर डांस करती हुई नजर आईं, इसे रैंप पर लाइव दिखाया गया था।

यूजर्स ने लुटाया Sonakshi Sinha ने प्यार

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के रैंपवॉक का वीडियो सामने आने पर यूजर्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा – स्लेइंग सोनाक्षी, दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत अच्छी लग रही है आप माशाअल्लाह, तीसरे यूजर ने लिखा – हाय। वहीं एक और ने लिखा – क्यूटी। फैंस सोनाक्षी के इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर करते हुए खूब प्यार लुटा रहे हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply