Delhi Traffic Advisory: देश की राजधानी दिल्ली में आज बंगला साहिब गुरुद्वारे से जंतरमंतर की ओर बड़ी संख्या में लोगों के जाने की संभावना को देखते हुए, दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे प्रभावित रास्तों पर जानें बचें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरो किया है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और इलाके में तैनात ट्रैफिक कर्मियों का सहयोग करें. साथ ही भीड़भाड़ से बचने के लिए डायवर्जन के संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजधानी में हर गली जंतरमंतर बनाने का ऐलान किया गया है और प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त हटाने की मांग को लेकर मार्च

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर एक मार्च होने जा रहा है. ये मार्च पीपल अगेंस्ट एसआईआर नाम के एक नए संगठन ने बुलाया है इस मार्च में सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि किसान, नेता, अभिनेता, वकील और लेखकों के शामिल होने की संभावना है. एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन का नारा हर गली जंतर मंतर, हर गांव जंतर मंतर, मेरा घर जंतर मंतर रखा गया है.

दिल्ली पुलिस से नहीं ली गई है अनुमति

सबसे बड़ी बात है कि इस प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई है. दावा किया जा रहा है कि मार्च में कई जानेमाने लोगों को न्योता दिया गया है. जिनमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके, छात्र नेता नेहा बोरा और आईशे घोष, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण शामिल हैं. इसी मार्च को देखते हुए ये ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. दिल्ली पुलिस का सिरदर्द एक बार फिर बढ़ने वाला है.