Delhi AQI Today: दिल्लीएनसीआर के इलाकों में शनिवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम अचानक से बदल दिया. यहां बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना हो गया. देर रात को दिल्ली में बारिश के साथ ओले भी गिरे. मौसम विभाग के मुकाबिक, आज दिल्ली में बादलों का डेरा रह सकता है. अधिकतम 32 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है.

बारिश के उम्मीद जताई जा रही थी कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार आएगा, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता अब भी ‘खराब श्रेणी’ में है. समीर ऐप के अनुसार, आज सुबह सोनिया विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 227, विवेक विहार में 241, वजीरपुर में 192, उत्तम नगर में 170, तालकटोरा गार्डन में 145, पंजाबी बाग में 208 और पूसा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज किया गया है.

दिल्ली के अलगअलग इलाकों में कितना है AQI

इसी तरह से आरकेपुरम में 221, रोहिणी में 205, शादीपुुर में 166, सिरी फोर्ट में 213, श्री अरबिंदो मार्ग पर 167, नरेला में 227, नांगलोई में 145, नेहरू नगर में 149, नॉर्थ कैंपस, डियू में 186, ओखला फेज2 में 206, पड़पड़गंज में 205, मुद्रिका में 228, द्वारिका सेक्टर 8 में 196, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 173, आईआईटी दिल्ली में 250, अशोक विहार में 148, आया नगर में 171, बवाना में 217 और बुराड़ी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 163 दर्ज किया गया है.

सोमवार को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI को ‘गंभीर’ माना जाता है. इस बीच, दिल्ली में सोमवार के मौसम की बात करें तो IMD के अनुसार, आसमान मुख्य रूप से साफ रहने वाला है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

फिलहाल, लोगों को सलाह है कि मौसम में अचानक बदलाव के दौरान सावधानी रखें और गरजचमक के समय खुले मैदानों तथा पेड़ों के नीचे न खड़े हों.