Ajab GazabBollywoodIndia

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने निकाली अपनी भड़ास, एक्टर को दे डाली ये धमकी…

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने निकाली अपनी भड़ास, एक्टर को दे डाली ये धमकी…

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने निकाली अपनी भड़ास, एक्टर को दे डाली ये धमकी…
Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। लेकिन अब दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। 5 साल तक एक साथ रहने के बाद दोनों अलग हो चुके हैं जिसकी वजह शादी है। लेकिन जब से दोनों अलग हुए हैं तब से अर्जुन और मलाइका दोनों क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। हालांकि ब्रेकअप की खबरों के बाद एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Malaika Arora ने किया अर्जुन कपूर को इग्नोर

इन दिनों अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बीते दिनों दोनों एयरपोर्ट पर दोनों को अलग-अलग एक फैशन इवेंट में जाने के लिए स्पॉट किया गया था। जिस इवेंट की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। जिन्हें देखने के बाद कहा जा रहा था कि कुछ तो गड़बड़ है। एक इवेंट में साथ होने के बाद भी दोनों के बीच दूरी नजर आई। दोनों ने एक-दूसरे को इग्नोर किया। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें मलाइका अर्जुन को इग्नोर करती नजर आ रही थीं। जिसके बाद से ही खबरें आने लगीं तो दोनों का ब्रेकअप कंफर्म हो चुका है।

Malaika Arora ने बताए लाइफ के तीन रूल

अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा ने निकाली अपनी भड़ास, एक्टर को दे डाली ये धमकी.........

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कभी अपनी एक्सरसाइज की वीडियो तो कभी बेटे अरहान के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह खुद से जुड़ी बातें भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि वह 3 रूल फॉलो करती हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा – मैं 3 सरल नियमों के अनुसार जीती हूं। पहला – प्यार के लिए एक्शन की जरूरत होती है। दूसरा – भरोसे के लिए सबूत की जरूरत होती है। तीसरा – माफी के लिए बदलाव की जरूरत होती है। मलाइका के इस पोस्ट के बाद फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इसे अर्जुन से जोड़कर देख रहा है। यूजर्स का कहना कि चाहे मलाइका और अर्जुन दोनों कभी इस रिश्ते से इतनी जल्दी नहीं निकल पाएंगे।

अर्जुन के बर्थडे में नहीं पहुंची थी Malaika Arora

अर्जुन कपूर ने बीते महीने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) नजर नहीं आई थीं। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ा था। अपने रिलेशनशिप को लेकर हो रही चर्चा को लेकर कपल ने बोला था कि सोशल मीडिया कैसे जहर बन सकता है। वहीं, जब एक इंटरव्यू में मलाइका से प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा वह हार्डकोर रोमांटिक हैं और वह सच्चे प्यार को कभी नहीं छोड़ेंगी और प्यार के लिए आखिर तक लड़ेंगी। लेकिन मैं बहुत रियलिस्टिक भी हूं, मुझे पता है कि रिश्ते में कब आर कहां लाइन खींचनी है।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply