ढली सब्जी मंडी के आसपास ट्रैफिक जाम अब लोगों के लिए आम परेशानी बनता जा रहा है। खास बात यह है कि यहां सड़क काफी चौड़ी है, फिर भी गलत पार्किंग के कारण अक्सर जाम लग जाता है। शहर की कई प्राइवेट बसें और निजी वाहन सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं।