तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल के सबसे अच्छे दोस्त का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी शादी के बंधन में बंध गई हैं. स्वरा लोढ़ा की शादी में विक्की कौशल जैसे बड़े स्टार्स ने भी शिरकत की. शैलेश को तारक मेहता के रोल से देश ही नहीं विदेश में भी अलग पहचान मिली है. कई पॉलिटिशियन्स, एक्टर और बड़ी हस्तियां शादी में शामिल हुईं. स्वरा के ब्राइडल लुक ने सभी का ध्यान खींचा. एक्टर की बेटी ने ट्रेंडिंग पेस्टल लहंगा को छोड़ आइवरीगोल्ड थीम लहंगा कैरी किया.

स्वरा का लुक बेहद रॉयल, एलिगेंट और क्लासी लगा. उनके लहंगे का फ्लेयर काफी बड़ा था इसलिए ये रॉयल फीलिंग दे रहा था. चलिए आपको बताते हैं कि स्वरा लोढ़ा के ब्राइडल लुक में क्याक्या खास था.

स्वरा लोढ़ा का ब्राइडल लुक

एक समय था भारत में जब दुल्हन रेड कलर की आउटफिट में ही नजर आती थीं. आजकल आइवरी, ऑफव्हाइट और पेस्टल शेड्स को ज्यादा पसंद किया जाता है. स्वरा ने आइवरीगोल्ड थीम पर फोकस किया. इस तरह का डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथसाथ मॉडर्न टच भी देता है. इसके अलावा खूबसूरत चोकर, बड़े कलीरे और खुले वेवी बाल और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप ब्राइडल लुक के लिए परफेक्ट है.

लहंगे में क्याक्या खास

ब्राइड स्वरा ने आइवरी/ऑफव्हाइट लहंगा पहना है जिस पर गोल्डन जरी, स्टोन वर्क और धागे की बारीक कढ़ाई की गई. ये रॉयल लुक दे रहा है क्योंकि लहंगे का फ्लेयर काफी बड़ा रखा गया गै. इसके बॉर्डर पर भी हैवी एम्ब्रॉयडरी की गई है और इससे ये काफी अट्रैक्टिव लग रहा है. ब्लाउज की बात करें तो इसका डिजाइन डीपवीनेक है और इस पर भी हैवी कढ़ाई का डिजाइन दिया गया है. दुपट्टे की बात करें तो इसका पैटर्न नेट वाला है और इसमें गोल्डन बॉर्डर दिया गया है.

कैसी है ज्वैलरी

स्वरा लोढा ने हैवी चोकर नेकलेस वियर किया है जिसमें गोल्डन स्टोन, और मोती मौजूद हैं. ये नेकपीस खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. इसके अलावा ईयररिंग्स की बात करें तो इन्हें झुमका स्टाइल रखा गया है. इनका साइज छोटा है इसलिए चोकर ज्यादा उभरकर दिख रहा है.

मांग टीका सिंगल है लेकिन ये सिंपल होने के साथसाथ काफी एलिगेंट लग रहा है. मांग टीका चेहरे की खूबसूरती बढ़ा रहा है. स्वरा के दोनों हाथ में गोल्डन चूड़ियां हैं और बड़ेट्रेडिशनल कलीरे लगाए गए हैं. इसके अलावा हाथों पर लगी मेहंदी से ब्राइडल लुक कंप्लीट हो रहा है.

हेयरस्टाइल और मेकअप

स्वरा के ब्राइडल लुक में उनका हेयरस्टाइल सॉफ्ट वेवी रखा गया है. बीच की मांग रखते हुए बालों को खुला छोड़ा गया है. मेकअप भी सॉफ्ट ग्लैम है, जिसमें न्यूड लिपस्टिक, लाइट स्मोकी आई और ग्लोइंग बेस संग नेचुरल फिनिश दिया गया है.