कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की रैली में हंगामा हो गया. वहीं अब राज्य की पूर्व सीएम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ममता बनर्जी टीएमसी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं.

वायरल वीडियो कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के सामने का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ममता भीड़ को किनारे लगाती दिख रही हैं. कहा जा रहा है कि वो घायल TMC कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए कारों का इंतजाम कर रही थीं.
इसी बीच ममता बनर्जी की सुरक्षा के लिए कई टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. इसी दौरान, ममता ने अपने पीछे खड़े एक TMC कार्यकर्ता को अचानक थप्पड़ मार दिया.
राज्यसभा की तीनों सीटें ममता से छीन लेगी बीजेपी? अब दोतिहाई से कितनी दूर
दरअसल ममता बनर्जी ने आज बंगाल के बरुईपुर में हुए रेपमर्डर के खिलाफ निकाली थी. इस रैली में बवाल मच गया और टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे. ऐसे में पुलिस ने हस्तक्षेप करके हालात पर काबू पाया.
तृणमूल कांग्रेस के मुताबिक, इस मार्च को कलकत्ता हाई कोर्ट से बकायदा मंजूरी मिली हुई थी. ये रैली अपने तय रास्ते यानी बालीगंज फाड़ी से हाजरा की ओर बढ़ रही थी. आरोप है कि इसी दौरान BJP के समर्थक जबरन जुलूस में घुस गए और उन्होंने रैली का रास्ता रोकने की कोशिश की.
नारेबाजी के बाद भड़की हिंसा, 41 कार्यकर्ता घायल
रैली में दोनों पक्षों के आमनेसामने आते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों तरफ से नारेबाजी और जवाबी नारेबाजी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस हिंसा में उनके 41 कार्यकर्ता, समर्थक और नेता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टीएमसी ने एक बयान जारी कर कहा कि उनके कार्यकर्ताओं और नेताओं को ‘बीजेपी के गुंडों की बर्बरता; का शिकार होना पड़ा है.
पुलिस और सुरक्षा बलों पर उठे सवाल
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इस घटना को लेकर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी का आरोप है कि मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे, लेकिन वो हालात को काबू करने में पूरी तरह नाकाम रहे. टीएमसी के मुताबिक, उनके छात्र और युवा विंग के कार्यकर्ताओं, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.



