Ajab GazabBollywoodIndia

सलमान खान की शादी कराने के लिए मीडिएटर बन गए संजय दत्त, फिर भी तैयार नहीं हुए भाईजान….

सलमान खान की शादी कराने के लिए मीडिएटर बन गए संजय दत्त, फिर भी तैयार नहीं हुए भाईजान….

 

सलमान खान की शादी कराने के लिए मीडिएटर बन गए संजय दत्त, फिर भी तैयार नहीं हुए भाईजान….

Salman Khan: बॉलीवुड के दंबग यानी सलमान खान 58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। आज भी उन पर लाखों लड़कियां मरती हैं। हालांकि फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान क्यों शादी नहीं कर रहे हैं। कब उनके सिर पर सेहरा बंधेगा और वो दूल्हा बनेंगे। वहीं सलमान और संजय दत्त की दोस्ती काफी पुरानी है और एक बार उनके दोस्त संजय ने भी उन्हें शादी के लिए मनाने की बहुत कोशिश की थी जिसका खुलासा खुद सलमान खान (Salman Khan) ने किया था।

Salman Khan के अच्छे दोस्त हैं संजय दत्त

Salman Khan-Sanjay Dutt
Salman Khan-Sanjay Dutt

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारें हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। इन्हीं दोस्तों में से एक सलमान खान (Salman Khan) और संजय दत्त की दोस्ती भी है। इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है जिन्हें काफी पसंद किया गया है। दोनों जब भी पर्दे पर साथ नजर आए उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया। इनकी दोस्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संजय ने कई बार सलमान को शादी करने के लिए मनाया था।

संजय दत्त ने Salman Khan को बताए थे शादी के फायदे

Salman Khan-Sanjay Dutt
Salman Khan-Sanjay Dutt

सलमान खान (Salman Khan) ने आप की अदालत शो में इस बात का खुलासा किया था। सलमान ने बताया था कि संजय ने उन्हें शादी के कई फायदे बताए थे। संजय ने उनसे कहा कि, जब वह काम करके घर लौटेंगे तो उनकी पत्नी होगी जो हाल पूछेगी। ये भी पूछेगी कि क्या किसी ने उन्हें परेशान किया है। अगर वह दिन में भी काम करने के बाद थक जाएंगे तो उनकी पत्नी उन्हें पीने के लिए पानी देगी।

Salman Khan ने नहीं मानी संजय की सलाह

Salman Khan-Sanjay Dutt
Salman Khan-Sanjay Dutt

सलमान खान (Salman Khan) ने कहा, संजय दत्त मुझसे कहते थे, शादी कर लो भाईजान। ये सब बातें, कुंवारापन बकवास है। हालांकि, सलमान खान ने संजय दत्त की सलाह कभी नहीं मानी और वह आज तक अनमैरिड हैं। सलमान खान ने एक और किस्सा भी शेयर किया जब संजय दत्त ने उन्हें बताया था कि वह दोबारा शादी कर रहे हैं। इसके लिए संजय ने सलमान को जानकारी देने के लिए उन्हें फोन किया तो भाईजान ने अपने दोस्त को शादी ना करने के लिए कहा। इसके बाद संजय ने सलमान खान को बताया कि वह अपने तीसरे फेरे के बीच में हैं और उन्हें ये जानकारी देने के लिए फोन किया।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply