अगर आप इस दीवाली अपने लिए टाटा की एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. कंपनी इस महीने अपनी गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर दे रही है, जिसके चलते आप सीधे 1.25 लाख रुपए की बचत कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं आप कौन सी कार पर कितने रुपए बचा सकते हैं.

टाटा अल्ट्रोज
अल्ट्रोज एक है, जिसमें शार्प लुक, मॉडर्न फीचर और अच्छे सेफ्टी फीचर हैं.अल्ट्रोल पेट्रोल और सीएनजी पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि अल्ट्रोज डीजल पर 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6 लाख रुपये से 10.90 लाख रुपये के बीच है.
अल्ट्रोज पेट्रोल और अल्ट्रोज सीएनजी ऑफर :
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 25,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 15,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 20,000 रुपये |
| कुल बचत |
45,000 रुपये तक
|
अल्ट्रोज डीजल पर डिस्काउंट ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 20,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 15,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 20,000 रुपये |
| कुल बचत |
40,000 रुपये तक
|
टाटा नेक्सन
सबसे ज्यादा बिकने वाली सब4 मीटर एसयूवी कार में से एक है, जिसमें कई इंजन और वेरिएंट ऑप्शन मिलते हैं. नेक्सन पेट्रोल पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि सीएनजी मॉडल पर 55,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. नेक्सन डीजल पर 20,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है, जिसमें एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. टाटा नेक्सन कार की कीमत 7.40 लाख रुपये से 14.52 लाख रुपये के बीच है.
नेक्सन पेट्रोल ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 25,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 15,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 20,000 रुपये |
| कुल बचत |
45,000 रुपये तक
|
नेक्सन सीएनजी ऑफर
| ऑफर | राशि |
| नकद डिस्काउंट | 30,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 20,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 25,000 रुपये |
| कुल बचत |
55,000 रुपये तक
|
नेक्सन डीजल पर ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| एक्सचेंज | 15,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 20,000 रुपये |
| कुल बचत |
20,000 रुपये तक
|
टाटा टियागो
पुरानी टियागो के बचे हुए स्टॉक पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं. फेसलिफ्ट टियागो को लॉन्च हुए 4 महीने से ज्यादा हो गए हैं, फिर भी कई डीलरशिप के पास प्रीफेसलिफ्ट टियागो की कुछ यूनिट बची हुई है, जिन पर ये ऑफर मिल रहे हैं. ये यूनिट मई 2026 से पहले बनी प्रीफेसलिफ्ट टियागो की होंगी.
पुरानी टियागो पेट्रोल ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 20,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 10,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 15,000 रुपये |
| कुल बचत |
35,000 रुपये तक
|
पुरानी टियागो सीएनजी ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 15,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 10,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 15,000 रुपये |
| कुल बचत |
30,000 रुपये तक
|
टाटा टिगोर
टिगोर पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. हाल ही में इसकी जगह नई टाटा एरिस कॉम्पैक्ट सेडान कार को उतारा गया है. इस पर मिल रहे ऑफर में नकद डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. अगर आप अभी भी टिगोर लेना चाहते हैं तो कुछ डीलरशिप के पास टिगोर कार की यूनिट बची हुईं हैं. इस महीने आप इसे डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीद सकते हैं. टाटा टिगोर की एक्सशोरूम कीमत भारत में लगभग ₹5.49 लाख से ₹9.10 लाख के बीच है.
टाटा कर्व
अगर आप इस महीने एक यूनिक दिखने वाली कूपेस्टाइल एसयूवी कार लेने की सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि टाटा कर्व मॉडल पर सबसे ज्यादा 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं. टाटा कर्व की एक्सशोरूम कीमत भारत में लगभग ₹9.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹19.00 लाख तक जाती है.
कर्व पर ऑफर:
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 30,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 40,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 45,000 रुपये |
| लॉयल्टी बोनस | 50,000 रुपये |
| कुल बचत | 1,25,000 लाख रुपये तक |
कर्व एक्स पर बेनेफिट :
| ऑफर | अमाउंट |
| लॉयल्टी बोनस | 20,000 रुपये |
| कुल बचत | 20,000 रुपये |
नई कर्व एक्स सीरीज के साथ टाटा 20,000 रुप्ये का लॉयल्टी बोनस दे रही है. कर्व एक्स सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया गया था, जिसके मिड वेरिएंट में अब ज्यादा फीचर हैं और इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 18.75 लाख रुपये के बीच है.
टाटा हैरियर डीजल
इनमें से सिर्फ एक ही ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. टाटा हैरियर डीजल पर 25,000 रुपये और 35,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस मिल रहे हैं.10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ, हैरियर डीजल पर 45,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है. टाटा हैरियर की कीमत 13 लाख रुपये से 26.11 लाख रुपये के बीच है.
हैरियर डीजल पर बेनेफिट :
| ऑफर | अमाउंट |
| कैश डिस्काउंट | 10,000 रुपये |
| एक्सचेंज | 25,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 35,000 रुपये |
| कुल बचत |
45,000 रुपये तक
|
टाटा सिएरा
इस महीने टाटा सिएरा पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें एक्सचेंज या स्क्रैपेज या लेवल अप, और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं.
ये फायदे सिएरा पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल पर मिल रहे हैं.इसकी कीमत 11.49 लाख रुपये से 21.59 लाख रुपये के बीच है. लगभग सभी टाटा कार पर डिस्काउंट ऑफर मिल रहे हैं, ऐसे में इस महीने नई टाटा कार खरीदने का यह सबसे सही समय है.
| ऑफर | अमाउंट |
| एक्सचेंज | 30,000 रुपये |
| स्क्रैपेज | 30,000 रुपये |
| लेवल अप | 30,000 रुपये |
| लॉयल्टी बोनस | 30,000 रुपये |
| कुल बचत |
60,000 रुपये तक
|



