वित्तीय वर्ष 202526 के लिए इलेक्शन कमीशन को सौंपी गई रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को करीब 139.92 करोड़ रुपये का चंदा मिला. वहीं, उद्धव ठाकरे की शिवसेना को करीब 1.25 करोड़ रुपये और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को करीब 1.50 करोड़ रुपये मिले.

इन आंकड़ों के मुताबिक, शिंदे की पार्टी को उद्धव की पार्टी से करीब 112 गुना और राज ठाकरे की पार्टी से करीब 93 गुना ज्यादा चंदा मिला. हालांकि, दोनों ठाकरे भाइयों की पार्टियों को मिले चंदे को जोड़ने पर यह करीब 2.75 करोड़ रुपये होता है. इस लिहाज से शिंदे की पार्टी को दोनों के कुल चंदे से करीब 51 गुना ज्यादा रकम मिली है. ये जानकारी तीनों पार्टियों की ओर से फॉर्म24A के तहत दिए आंकड़ों में सामने आई है. निर्वाचन आयोग को दी जाने वाली फॉर्म24A रिपोर्ट में आम तौर पर 20,000 रुपये से अधिक के योगदान का ब्योरा दिया जाता है.
शिंदे की शिवसेना को किनसे मिला सबसे ज्यादा चंदा?
पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को दिए गए ब्योरे के मुताबिक, शिंदे की शिवसेना को मिले बड़े योगदानों में कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं.
इन तीन योगदानों का कुल जोड़ 75 करोड़ रुपये है. यानी शिंदे की शिवसेना को मिले करीब 139.92 करोड़ रुपये के कुल घोषित चंदे में से लगभग 53.6% हिस्सा इन तीन योगदानों से आया. बाकी रकम में अन्य कंपनियों और दानदाताओं के योगदान शामिल हैं. पार्टी की रिपोर्ट में HOABL मैनेजमेंट, एसबी इन्फोकैश और रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी दूसरी कंपनियों के नाम भी बताए गए हैं. रिपोर्ट में चंदा देने के लिए चेक, डिमांड ड्राफ्ट और RTGS जैसे माध्यमों का जिक्र है.
उद्धव और राज ठाकरे की पार्टियों को किनसे मिला चंदा?
उद्धव ठाकरे की शिवसेना को करीब 1.25 करोड़ रुपये मिले. पार्टी की ओर से दाखिल ब्योरे में जुनिपर होटल्स , अजिमा मैनर प्राइवेट लिमिटेड और म्यूचुअल ग्रोथ फंड जैसे नाम शामिल हैं. वहीं, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने 1,49,81,000 रुपये यानी करीब 1.50 करोड़ रुपये का योगदान घोषित किया. इसकी रिपोर्ट में सारस्वत कंस्ट्रक्शन, पायनियर हाउसिंग और स्थानीय संस्थाओं व समर्थकों से मिले योगदान का जिक्र है.



