पथरी (Stone) का दर्द बड़ा ही खतरनाक होता है। ये जब उठता है तो इंसान की सहनशक्ति भी जवाब दे देती है। ऐसे में इंसान बस यही चाहता है कि कुछ भी कर के बस ये पथरी (Kidney Stone) उनके गुर्दे से बाहर निकल जाए। पथरी जब साइज़ में छोटी होती है तो उसे अधिक पानी और पदार्थों का सेवन कर यूरिन के माध्यम से बाहर निकाला जा सकता है। लेकिन यही पथरी यदि आकार में बड़ी हो तो ऑपरेशन ही एक मात्र विकल्प बचता है।

kidney-stone

कुछ लोग पथरी निकालने के लिए कई घरेलू उपाय भी आजमाते हैं। इंटरनेट पर ऐसे उपायों की भरमार है। इनमें से एक उपाय सबसे ज्यादा प्रचलती है और वह है बीयर (Beer) का सेवन करना। आप ने भी कई लोगों के मुंह से सुना होगा कि “भाई पथरी हो गई है तो बियर पीना शुरू कर दे। सारी पथरी बाहर आ जाएगी।” लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? क्या बियर आपको पथरी से आजादी दिला सकती है? चलिए इस बात की सच्चाई पता लगाते हैं।

क्या कहती है रिसर्च?

beer kidney stone

रिसर्च की मानें तो जो लोग बीयर का सेवन करते हैं, उनमें पथरी होने के चांस 41 फीसद तक कम हो जाते हैं। इसकी वजह ये है कि बियर का सेवन करने से आपको यूरिन अधिक आता है। इस यूरिन के जरिए शरीर में उपस्थित सभी विशाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

बियर से ऐसे बाहर आती है पथरी

beer kidney stone

विशेषज्ञों के मुताबिक आप जब बार-बार यूरिन करने जाते हैं तो किडनी पर प्रेशर पड़ता है। इस दबाव के चलते पथरी किडनी या गुर्दे से बाहर आ जाती है। हालांकि यूरिन के रास्ते सिर्फ छोटी पथरी को ही बाहर निकालना संभव हो पाता है। यदि आपको बड़ी पथरी हुई है तो उसका यूरिन के रास्ते बाहर आना संभव नहीं है।

अधिक बियर से बढ़ सकता है पथरी का खतरा

beer kidney stone

कुछ और रिसर्च की माने तो बियर का अधिक सेवन करना पथरी की समस्या हल करने की बजाए बढ़ा भी सकता है। इन अध्ययनों के मुताबिक जो लोग बियर का हद से ज्यादा सेवन करते हैं उनमें पथरी की समस्या के चांस बढ़ जाते हैं। इसकी वजह ये है कि अत्यधिक मात्रा में बियर पीने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। वहीं बियर में एक ऑक्सलेट भी होता है जिसके चलते शरीर में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।

पथरी निकालने के लिए बियर पिए या नहीं?

beer kidney stone

चलिए अब जल्दी से निष्कर्ष पर पहुंचते हैं। यदि आप बियर का अधिक सेवन नहीं करते हैं तो वह आपकी किडनी से पथरी निकालने में मदद कर सकती है। इसलिए यदि आप पथरी की समस्या के लिए बियर पी रहे हैं तो इसका अधिक सेवन करने से बचे, वरना ये बीमारी बढ़ भी सकती है। वैसे पथरी को बाहर निकालने के लिए अधिक से अधिक पानी पीते रहना चाहिए।

पथरी निकालने के घरेलू उपाय

beer kidney stone

पथरी निकालने के अन्य घलेरू उपायों की बात करें तो इसमें पत्थरचट्टा के पत्ते का रस, नींबू का रस, प्याज का सेवन, छुआरा का सेवन, गाजर का रस, अनानास का रस और गन्ने का रस जैसी चीजें लाभकारी साबित होती है।