सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक दर्दनका हादसा पेश आया है। कंडाघाट तहसील के अंतर्गत कांडो भटनोल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई है। जबकि, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है।

हादसे में पिता-पुत्र की मौत

हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। दीवाली से कुछ दिन पहले एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को भी झकझोर कर रख दिया है।

–

खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, हादसा बीते कल रात को पेश आया है। कामोटा निवासी व्यक्ति अपने निजी वाहन से बेटा और बेटी के साथ घर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सात वर्षीय बेटी अपने घर की तरफ अकेली ही निकल पड़ी। मगर अंधेरा होने के कारण वो रास्ता भटक गई और दूसरे गांव पहुंच गई। वहीं, इस हादसे में बाप-बेटे की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सोहन निवासी कामोटा और उनका सात वर्षीय बेटा। सोहन तहसील कार्यालय शिलाई में कार्यरत थे।

– 

हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी

इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों को लेकर अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। हादसे से संबंधित परिस्थितियों और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

(NOTE: खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिल पाई थी। ज्यादा जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा)