Ajab GazabHealthIndia

गरीब लोग कभी नहीं खरीद सकते हैं खाने की ये चीजें, अरबपति भी खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

गरीब लोग कभी नहीं खरीद सकते हैं खाने की ये चीजें, अरबपति भी खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

खाना सभी के लिए महत्वपूर्ण होता हैं। दुनिया में चाहे कोई भी जीव हो जिंदा रहने के लिए खाना बहुत ही जरूरी होता हैं। वैसे तो खाना हमारी जरूरत है पर अच्छी और मेहेंगी चीजें खाना शौक बन गया है। आज कल लोग जीने के लिए नही बल्कि स्वाद के लिए खाते हैं।

गरीब लोग कभी नहीं खरीद सकते हैं खाने की ये चीजें, अरबपति भी खरीदने से पहले 10 बार सोचेंगे, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जो लोग गरीब होते हैं वह सस्ता और साधारण खाना खाते हैं वहीं अमीर लोग विशेष भोज का आनंद लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों के पास बेहद पैसे हैं वे खाने में क्या खाते होंगे। शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में ऐसी भी कुछ खाने की चीजें हैं जो काफी मेहेंगी हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से आइटम्स शामिल हैं।

1. मात्सुके मशरूम

यह कोई साधारण मशरूम नही है बल्कि दुनिया का सबसे मेहेंगा मशरूम हैं। यह जापान, चीन और कोरिया जैसे देशों में पाया जाता है। वैसे तो यह कई रूप में मिलता हैं लेकिन जापानी लाल देवदार के साथ मिलने वाला यह मशरूम काफी मशहूर हैं। इस मशरूम के सिर्फ एक किलो की कीमत 1000 डॉलर हैं जो भारतीय रुपए में करीब 74,175 रुपए हैं।

2. यूरोपियन व्हाइट ट्रफल

यह एक विशेष प्रकार के ज़मीन के अंदर पाए जाने वाले खाद फंगस होते हैं जो छिले हुए आलू की तरह दिखते हैं। यह फ्रांस और इटली के ओक के पेड़ के नीचे पाए जाते हैं। इसके एक पाउंड यानी 450 ग्राम की कीमत करीब 3600 डॉलर यानी कि लगभग 2,67,000 रुपए हैं।

3. डेनसुके वाटरमेलन

हमारे देश मे तो तरबूज उगाना एक आम बात है और यहा यह काफी सस्ते भी मिल जाते हैं लेकिन शायद जापान में ऐसा नही है। जापान में कई विशेष प्रकार के तरबुज उगाए जाते हैं जिनमें से सबसे विशेष और मेहेंगा तरबूज हैं डेनसुके वाटरमेलन। यह देखने में काले रंग का और आकार में गोल होता हैं। इसके एक तरबूज की कीमत 6000 डॉलर यानी कि 4,44,000 रुपए हैं।

4. अलमास कैवियार

कैवियार हमेशा से ही महेंगे होते हैं और अगर विशेष या दुर्लभ कैवियार की बात की जाए तो इनकी कीमत चौकाने वाली होती हैं। खास बात तो यह हैं कि इसे 24 कैरट सोने के डिब्बे में सर्व किया जाता हैं। इसके एक डिब्बे की कीमत 25,000 डॉलर यानी कि 18,00,054 रुपए हैं।

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply