खोटी किस्मत भी चमका देता है चंदन और चांदी का ये उपाय, जाने कब और कैसे करना है

ज्योतिष शास्त्र में चांदी और चंदन को लेकर कुछ खास उपाय बताए गए हैं। चांदी व चंदन दोनों ही ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल लगभग हर मांगलिक या शुभ कार्यों में किया जाता है। ये दोनों चीजें भगवान की प्रिय होती हैं। हिंदू धर्म की पूजा पाठ में इन दोनों का अहम रोल होता है। तो चलिए इनके उपायों पर एक नजर डालते हैं।

चंदन के रोचक उपाय

लाल चंदन मां दुर्गा का प्रिय होता है। इसका इस्तेमाल कर आप माता रानी का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं। आपको बस रक्त चंदन की माला लेकर मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना है। ऐसा करने से माता रानी आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगी। उनकी कृपा से आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो लाल चंदन का टीका लगाकर उसे मजबूत किया जा सकता है। इसी तरह मंगल को मजबूत करने के लिए सफेद चंदन का टीका जबकि गुरु ग्रह का लाभ उठाने के लिए पीले चंदन का टीका लगाना चाहिए। वहीं गले में चंदन की माला डालने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सुख व पैसा दोनों मिलता है।

चांदी के दिलचस्प उपाय

शरीर पर चांदी से बना कोई आभूषण जरूर धारण करना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है। मन को मानसिक शांति मिलती है। इसकी वजह ये है कि चांदी का कनेक्शन चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता है। ये दोनों ग्रह सुख व शांति के कारक होते हैं।

यदि आपको कड़ी मेहनत के बाद भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है तो शुक्लपक्ष में शुक्रवार के दिन से चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रख लें। यदि ये न मिले तो चांदी का छल्ला भी रख सकते हैं। ऐसा करने से भाग्य मजबूत बनता है। सभी कार्य समय पर और जल्द पूर्ण होते हैं। पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।

यदि आप अपने घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य चाहते हैं तो शुक्लपक्ष के शुक्रवार के दिन यह उपाय करें। एक चांदी का बर्तन लें। अब इसमें केसर घोल दें। इसके बाद इसका तिलक अपने माथे पर लगाएं। इससे आपका भाग्य हमेशा आपका साथ देगा। इसे भी जरूर पढ़ें –