Shreyas Iyer: IND vs ENG के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज अब समाप्त हो चुकी है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया, जिसके चलते कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज में भी अपनी जीत का खाता खोलने में असमर्थ रहे हैं। अभी तक कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने एक भी मैच में जीत हासिल नहीं की है। इस सीरीज के दूसरे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनके स्थान पर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका दिया गया था।

वहीं इस सीरीज के पांचवें मैच में को प्लेइंग 11 से बाहर कर संजू की वापसी कराई गई थी, जिसके बारे में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाल ही में जानकारी दी है कि वैभव को प्लेइंग 11 से बाहर करके संजू को मौका क्यों दिया गया था। तो आइए इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

Shreyas Iyer ने बताया क्यों वैभव को बाहर कर संजू को दिया मौका

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन की वापसी को लेकर कहा कि

“हमें परिस्थितियों के हिसाब से मैदान में अपने खिलाड़ियों को उतराना था। पांचवें मैच में हम ओपनर खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ एक दाएं हाथ बल्लेबाज को मैदान में भेजनान चहते थे। यही कारण था कि हमें संजू को पांचवे मैच में फिर से शामिल किया।”

इसी के आगे कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि

“अभी तक आप देख पा रहे होंगे कि मुझे छोड़कर प्लेइंग 11 में सभी लेफ्ट हैंडर खिलाड़ी मौजूद हैं। मैने यह बात पहले ही बोली थी कि हम मैच के हिसाब से बेस्ट कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में अपने बल्लेबाजों को भेजेंगे।”

कैसा रहा संजू का प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो इस मैच के दौरान इस दौरान इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करके भारतीय टीम के खिलाड़ियों को 258 रन का लक्ष्य दे दिया था। जिसके बाद मैदान में उतरे भारतीय टीम के बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत में ही अपना विकेट गंवा दिया। वहीं संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली।

भावुक नजर आए वैभव सूर्यवंशी

पांचवें मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होता दिखाई दे रहा है। इस वीडियों में वैभव सूर्यवंशी डगाउट में एक चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकलते देखे गए। वैभव की इस हालत को देखते हुए सूर्यंश शेडगे उन्हें संभालते हुए भी नजर आए। वैभव ने इस सीरीज में टीम के लिए कोई विस्फोटक पारी नहीं खेली है, लेकिन उन्होंने अपना डेब्यू अच्छे से किया।