पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से डरकर भैरों सिंह शेखावत ने मोदी की जेब में ऐसा क्या डाल दिया था जो अभी तक…!..

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से डरकर भैरों सिंह शेखावत ने मोदी की जेब में ऐसा क्या डाल दिया था जो अभी तक…!..नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत के पूर्व पीएम चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी राजनीति में देशहित को सबसे ऊपर रखा। राष्ट्र के निर्माण में उनके प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व पीएम चंद्रशेखर राजनीति के अजातशत्रु थे। उनकी जयंती पर आइये जानते हैं उनसे जुड़ा हुआ एक दिलचस्प किस्सा।

प्रधानमंत्री ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

24 जुलाई, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम चंद्रशेखर के जीवन पर आधारित एक किताब का विमोचन किया था।इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, गुलाम नबी आजाद और हरिवंश मौजूद थे।तभी पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जब भी पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत से मिलते थे तो सबसे पहले उनकी जेब चेक करते थे।एक बार कुछ ऐसा ही पीएम मोदी के सामने हुआ। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं।

गुटखा खाते थे भैरो सिंह शेखावत

भैरो सिंह शेखावत ने तुरंत अपनी जेब खाली करके सारा सामान मोदी की जेब में रख दिया। मोदी शुरू में तो हैरान थे पर बाद में पूरा माजरा समझ गए। चंद्रशेखर जी आये और उन्होंने आते ही भैरो सिंह की जेब में हाथ डालकर चेक किया। तब जाकर उनके समझ में आया कि चंद्रशेखर जी ने ऐसा क्यों किया था। प्रधानमंत्री ने बताया कि भैरो सिंह को पान मसाला , गुटखा और तंबाकू खाते थे। चंद्रशेखर जी इसके खिलाफ थे। वो जब भी भैरो सिंह से मिलते तो ये सारा सामान कूड़े में डाल देते थे। बता दें कि यह किस्सा सत्तर के दशक का है। भैरों सिंह शेखावत उस समय जनसंघ के कद्दावर नेताओं में शुमार थे। नरेंद्र मोदी के साथ कहीं जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर थे। तभी चंद्रशेखर जी वहां आ गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *