Featured Image

मध्य प्रदेश के बालाघाट के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती से सामूहिक दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता से 5 आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की बात सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़िता का मेडिकल कराया और जांच कर रही है। सूचना मिली है कि पुलिस ने सभी आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है। लेकिन आरोपियों को लेकर अधिकृत पुष्टि नहीं कर रही है। घटनाक्रम शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। जब पीड़िता अपने मामा के घर आई थी और अपने प्रेमी के साथ एकांत में रात के अंधेरे में बैठे हुए थे। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें देख लिया और 5 आरोपियों ने जबरन युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। शुरू में 6 युवकों द्वारा घटना करने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन इसमें प्रेमी का रोल सामने नहीं आया है।

पीड़िता मामा के गांव आई हुई थी

जानकारी अनुसार, एक युवती अपने मामा के घर आई थी। जिसके साथ मामा के गांव के ही 5 आरोपियों द्वारा सामूहिक दुराचार किया गया। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पीड़िता अपने मामा के गांव आयी हुई थी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी को अपने गांव से बुलाया हुआ था। जब रात वह मंडई गई थी, तब वह रात के अंधेरे में अपने प्रेमी के साथ एकांत में बैठे हुए थे। दोनों एकांत में बातचीत कर रहे थे। युवक व युवती को एंकात में बातचीत करते हुए गांव के 5 युवकों द्वारा देख लिया गया। जिन्होंने प्रारंभ में युवक व युवती को धमकाया। इसके पश्चात युवती के साथ उन पांचों युवकों द्वारा सामुहिक दुराचार की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया।

सभी पांचों आरोपी हिरासत में

इस वारदात को लेकर युवक व युवती काफी डरे और सहम गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस मामले की पुलिस में शिकायत कराई है। शिकायत के पश्चात पुलिस ने इन सभी पांचों आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया हैं। चूंकि, सामूहिक दुराचार से जुड़े घटनाक्रम होने से पुलिस मामले में फूंक-फूंक कर कदम उठा रही है। साथ ही आवश्यक साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस ने घटनाक्रम पर ज्यादा प्रकाश नहीं डाला लेकिन सामूहिक दुष्कर्म के घटनाक्रम होने की शिकायत मिलने की पुष्टि जरूर कर रही है।

जानिए क्या बोली पुलिस?

इस सनसनीखेज मामले को लेकर दो दिनों से लांजी पुलिस व महिला पुलिस आवश्यक कार्रवाई व पड़ताल में लगी हुई हैं। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने बताया कि एक पीड़िता द्वारा सामुहिक दुराचार संबंधी शिकायत प्राप्त हुई हैं। घटनाक्रम शुक्रवार का है। इसके साथ देर रात में सामूहिक दुराचार होने संबंधी शिकायत होने पर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा बातचीत की गई है। साथ ही उसका प्रथम मेडिकल कराया गया है।

पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही

पुलिस ने कहा कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की संख्या को लेकर भी जांच की जा रही हैं। बहुत सी स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। उसके द्वारा जो भी प्रमाणित जानकारी दी जा रही है उसे लेकर कार्यवाही की जा रही हैं। पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही हैं। चूंकि मामला मेडीकल प्रक्रियाधीन है। मेडीकल को लेकर चिकित्सकों से भी बात की जा रही हैं। मेडिकल रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।