Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है, इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाज आज भी रन लुटाते नजर आए, लेकिन जसप्रीत बुमराह अगर की फॉर्म में नजर आए. जसप्रीत बुमराह के सामने अंग्रेज बल्लेबाज रनों के लिए तरसते नजर आए.

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज आज भी रन लुटाते हुए नजर आए, हालांकि अक्षर पटेल ने अंतिम 3 ओवरों में 4 विकेट जरुर झटके, लेकिन इस दौरान भी उन्होंने रन लुटाए.

भारत को खली कुलदीप यादव की कमी

भारत ने 2 स्पिन आलराउंडर को आज मौका दिया, ऐसे में कुलदीप यादव की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया, वहीं अक्षर पटेल भी अंतिम 11 का हिस्सा रहे. इंग्लैंड की टीम ने पहले शानदार शुरुआत की, पहले विकेट के लिए इंग्लैंड ने 61 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हुए. वहीं बेन डकेट भी 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए उस दौरान 63 रनों पर आउट हुई, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और इंग्लैंड की टीम 64 रनों तक पहुंच सकी थी.

इसके बाद सैम करन खाता नही खोल सके, जबकि जोस बटलर सिर्फ 5 रन ही बना सके, हालांकि इसके बाद जो रूट और विल जैक्स के बीच में 27 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की और जो रूट ने लियाम डासन के साथ मिलकर 121 रनों की साझेदारी की, जिसे अक्षर पटेल ने लियाम डासन को आउट करके तोड़ा. लियाम ने 68 रन बनाए. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नही सका और दूसरे छोर पर जो रूट 76 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे.

Jasprit Bumrah के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाज नही बना सके रन

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आज 968 दिनों बाद टीम इंडिया में वापसी हुई, उन्होंने 7 ओवरों में 1 विकेट लेकर सिर्फ 19 रन दिया था, हालांकि अंतिम 2 ओवरों में 12 रन खर्च किया, क्योंकि इंग्लैंड के स्पिनर बीच के ओवरों में विकेट नही निकाल सके और इंग्लैंड के बल्लेबाज 40 ओवरों के बाद 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी के बाद मैदान पर खड़े थे.

जसप्रीत बुमराह ने 9 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं अक्षर पटेल ने 9.5 ओवरों में 62 रन देकर 4 विकेट झटके.