Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल रात खेला गया, जहां इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने जो रूट और लियाम डॉसन के अर्द्धशतक की बदौलत 258 रन बनाने में सफल रही. इसके जवाब में भारत ने 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल पोस्ट मैच में आए और इस जीत को लेकर बात की, शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि क्या रणनीति रही थी.
Shubman Gill ने किया विराट कोहली और रोहित शर्मा का बचाव
भारत के 2 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आज काफी समय बाद बल्ला थामा, लेकिन इंग्लैंड के सामने दोनों ही लय में नजर नही आए. विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाए, वहीं रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी खेली. मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का बचाव किया. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
शुभमन गिल ने कहा कि
“यहां साउथ अफ्रीका जैसी परिस्थितियां थीं और बल्लेबाजों के लिए नई गेंद से खेलना आसान नहीं था. गेंद हरकत कर रही थी और रन बनाना मुश्किल लग रहा था. बाद में विकेट पर बल्लेबाजी आसान हो गई. इस तरह की पिचों पर अगर हम अलगअलग कॉम्बिनेशन के साथ उतरते हैं, तो ये हमारे लिए अच्छा होगा.”
Shubman Gill said “We will try different combinations & see which gives us the best depth in both departments – the conditions were to close to South Africa, the ball was kicking up, wasn’t easy to score”. pic.twitter.com/26n54y6ufv
— Johns. July 14, 2026
शुभमन गिल ने तोड़ा इंग्लैंड का घमंड
भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैच जीतने के बाद काफी खुश नजर आए. भारत के लिए शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक जड़ा. शुभमन गिल 80 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए, वहीं अक्षर पटेल और सुंदर ने अर्द्धशतक जड़कर नाबाद लौटे. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पोस्ट मैच में अपने बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“जब आपकी टीम का मिडिल ऑर्डर, लोअर मिडिल ऑर्डर इस तरह से रन बनाकर मैच खत्म करता है, तो कप्तान के तौर पर आपको काफी आत्मविश्वास आता है.”
वहीं शुभमन गिल ने टॉस के वक्त कहा था कि वो अगर टॉस जीतते तो भी पहले गेंदबाजी करते, मैच जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर वो गेंदबाजी क्यों करना चाहते थे. इस पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि
“हमारा गेंदबाजी अटैक थोड़ा युवा है और हमारी बल्लेबाजी अनुभवी है. पहले मैच में हम गेंदबाजी करना चाहते थे और 320 रनों का लक्ष्य भी बढ़िया होता. हम लोगों ने शानदार गेंदबाजी की. शुरुआत में हमें दबाव में डाला गया लेकिन हमने वापसी की.”



