Ajab GazabIndia

क्या रेट लेगी… नोएडा में आधी रात महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों की आई शामत

क्या रेट लेगी… नोएडा में आधी रात महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों की आई शामत

 

क्या रेट लेगी… नोएडा में आधी रात महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों की आई शामत

Noida Journalist Harassment: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार दावा करती है कि उन्होंने राज्य से क्राइम को लगभग खत्म ही कर दिया है, जिसकी वजह से यहां बहू बेटियां सुरक्षित हैं। लेकिन हाल ही में नोएडा में हुई एक घटना ने सरकार के इस तरह के सभी दावों की हवा निकाल दी है। इस घटना ने बता दिया है कि सरकार के दावें कुछ भी हों लेकिन हकीकत यही है कि अभी भी मनचलों में  कानून का भय नहीं है और वो महिलाओं को छेड़ने और उनपर टिप्पणी करने से बिल्कुल भी नहीं ड़र रहे हैं। क्या है पूरा मामला आईए जानते हैं।

दरअसल ये पूरी घटना बुधवार रात नोएडा (Noida Journalist Harassment) के सेक्टर 18 की है जहां पर कुछ मनचलों ने एक महिला के साथ बदतमीजी की है। बताया जा रहा है कि एक निजी चैनल की महिला पत्रकार दफ्तर से अपने घर जान के लिए कैब का इंतेजार कर रही थी। इसी दौरान वहां पर दो बाइक सवार दो मनचले पहुंचे और उन्होंने महिला पर अभद्र टिप्पणी की। महिला जब वहां से अपने घर सुरक्षित पहुंच गई तो फिर सोशल मीडिया पर उसने अपना दर्द बयां करते हुए पूरी घटना के बारे में बताया। उसने बताया कि बाइक के पीछे बैठे हुए युवक ने अपना हाथ हिलाकर उनसे पूछा की क्या रेट लेगी। इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई हैं एवं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Noida Crime News
इस पूरी घटना के बारे में पुलिस ने बताया था की उन्हें सोशल मीडिया से जानकारी मिली थी की एक युवती पर कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की गई है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता से संपर्क किया और फिर थाना सेक्टर 20 में केस दर्ज करवा दिया गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घटनास्थल (Noida Journalist Harassment) के आसपास लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे जिसकी मदद से पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय अश्वत और 27 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है। साथ ही आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद हुई है।

अखिलेश ने उठाया था मामला

हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस भी मुद्दे (Noida Journalist Harassment) को उठाया था, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें योगी सरकार पर भी कई सियासी तीर चलाए थे। उन्होंने लिखा, “भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ आम बात हो गई है। सत्ता में बैठे लोग खुलेआम ‘अस्वीकृत’ सवाल पूछकर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। नोएडा में एक बार फिर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला काम हुआ है। इससे पहले दिए गए बयान की सच्चाई अब सामने आ रही है। यह पूरी तरह से निंदनीय है! दबंग अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए”। इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply