Ajab GazabIndia

हवा के झौंके से गर्भवती हो गयी महिला, 15 मिनट दिया बच्चे को जन्म

हवा के झौंके से गर्भवती हो गयी महिला, 15 मिनट दिया बच्चे को जन्म
इंडोनेशिया से एक खबर आयी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है | इंडोनेशिया की रहने वाली एक औरत ने एक ऐसा दावा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है | दरअसल इंडोनेशिया की रहने वाली एक महिला जिसका नाम Siti Zainah है, का दावा है कि वो हवा के झोंके से प्रेग्नेंट हो गयी |

हवा के झौंके से गर्भवती हो गयी महिला, 15 मिनट दिया बच्चे को जन्म

इतना ही नहीं स्थानीय मीडिया से बात करते हुए महिला ने कहा कि उसने किसी भी शख्स के कोई संबंध नहीं बनाये | महिला का कहना है कि अचानक लेटे लेटे वो प्रेग्नेंट हो गयी | महिला के इस दावे हर कोई हैरान है |

महिला के दावे के अनुसार वो अपने लिविंग रूम में लेटी हुयी थी | तभी उसे महसूस होने लगा कि हवा उसके शरीर में प्रवेश कर रही है | इसके 15 मिनट बाद उसका पेट फूलने लगा और पेट में दर्द होने लगा | इसके बाद महिला पास ही के अस्पताल गयी, जहाँ उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया |

कुछ ही देर में ये खबर आग की तरह फ़ैल गयी, ऐसे में सामुदायिक अस्पताल के प्रमुख और प्रशासन के मुख्य अधिकारी भी महिला से पूछताछ के लिए पहुंचे | पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन वह अपने पति से अलग रह रही है | उसके पहले से एक बच्ची भी है |

सामुदायिक अस्पताल के प्रमुख Eman Sulaeman ने कहा कि महिला और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है | इसके साथ महिला के हवा से प्रेगनेंट होने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि ये गुप्त गर्भावस्था (cryptic pregnancy) का मामला हो सकता है | इस अवस्था में महिला को गर्भवती होने का तब तक पता नहीं चलता है, जब तक प्रसव का समय नहीं आ जाता है |

हालाँकि प्रशासन इस मामले की जाँच कर रहा है | पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि वे मामले की जाँच कर रहे है, वे फैलने वाली अफवाहों को खत्म करने की कोशिश कर रहे है | इसे भी जरूर पढ़ें –

himachalikhabar
the authorhimachalikhabar

Leave a Reply